स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस....
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद उठा रही हैं। दर्शकों को ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म खूब पसंद आ रही है। 11 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। फिल्म की सफलता से श्रद्धा कपूर की चांदी हो गई है। इसके बाद अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स बढ़ गए। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली दूसरी भारतीय बनकर उभरी हैं। इसके बाद दर्शकों को श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री की आगामी फिल्मों के बारे में...
श्रद्धा कपूर और राजकमार राव की 'स्त्री 2' की जबर्दस्त सफलता के बाद दर्शकों को 'स्त्री 3' का बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा 'स्त्री 3' में भी नजर आएंगी। अभिनेता अभिषेक बैनर्जी ने हाल ही में इसे लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि इसकी स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा बनकर तैयार है। ये दूसरे भाग से भी ज्यादा मजेदार होने वाली है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग कर शुरू होगी या पर्दे पर कब आएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
चालबाज इन लंदन
पंकज पाराशर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में भी श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी हो चुका है। फिलहाल इसकी शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस को श्रद्धा की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
केटीना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पास पाइपलाइन भी कई फिल्में हैं। खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर जल्द ही असीमा छिब्बर के निर्देशन में बन रही केटीना में भी दिखाई दे सकती हैं। इसमें वह एक बार फिर दर्शकों को अपने अंदाज का कायल करती हुई दिखाई देंगी।
नागिन
इसके अलावा श्रद्धा कपूर के पास नागिन नामक एक फिल्म भी है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म को लेकर लंबे वक्त से कोई अपडेट नहीं है।
नो एंट्री सीक्वल
निर्माता बोनी कपूर की हिट फिल्मों में से एक 'नो एंट्री' के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बोनी कपूर ने कुछ समय पहले इसकी मेल लीड कास्टिंग को लेकर खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नो एंट्री के सीक्वल के लिए श्रद्धा कपूर को ऑफर दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता