मशहूर लेखक मेराज जैदी का 76 साल की उम्र में हुआ निधन
मनोरंजन जगत से लगातार सेलेब्स के निधन की खबरें आ रही हैं. हाल ही में दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया था. इस दुख से लोग अभी उभर भी नहीं पाए हैं कि वहीं अब एक और दुखद खबर आ रही है.
दरअसल झांसी की रानी समेत कई टीवी सीरियल्स की स्क्रिप्ट लिखने वाले मशहूर लेखक मेराज जैदी का निधन हो गया है. मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वे 76 साल के थे और पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. वहीं मेराज जैदी के निधन से तमाम फैंस सहित सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ गई है.
मेराज जैदी ने राइटर होने के साथ एक्टर भी थे
बता दें कि मेराज ने झांसी की रानी, वीर शिवाजी, शोभा सोमनाथ की, आपकी अंतरा, राजा का बाजा जैसे कई हिट टीवी सीरियल्स में स्क्रिप्ट और डायलाग्स लिखे थे. मेराज जैदी अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं
जैदी एक शानदार राइटर तो थे ही साथ ही वे देश के काफी फेमस नाट्य निर्देशक, गीतकार और यहां तक कि एक्टर भी थे. उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों गोंगर 2 सहित कईं सीरियल और फिल्मों में अपनी अदाकारी का भी जलवा दिखाया था. उन्होंने हबीब तनवीर के साथ कई शोज किए थे जिनमें आगरा बाजार, मृतक बिहारी लाल हाजिर हों, शहर में कर्फ्यू, रामचरन चोर जैसे कई शोज काफी पॉपुलर रहे थे.
जैदी के निधन पर उनके शिष्य शरद कुमार ने जताया शोक
मेराज जैदी के शिष्य रहे और उनके असिस्टेंट लेखक केरू में काम कर रहे लोक संस्कृति विकास संस्थान, प्रयागराज के निदेशक शरद कुमार ने दिवंगत लेखक के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि इतना बेबाक जिंदगी और ऐसा तरंगित शब्द सागर यूं खामोशी से अलविदा कह देगा कभी सोचा नहीं था. लेखन के मेरे सफर का साथी हमेशा के लिए मुझसे जुदा हो गया.
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज