फैसल खान का चौंकाने वाला खुलासा, आमिर के डीएनए टेस्ट की कही बात
मुंबई : हाल ही में आमिर खान के भाई फैसल खान ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट पर कई आरोप लगाए। साथ ही आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर भी तमाम बातें की, दावे किए। आमिर की दो शादी, तलाक और एक अफेयर को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे फैसल ने एक इंटरव्यू में किए हैं। वह आमिर खान का डीएनए टेस्ट कराने तक की बात कह रहे हैं।
फैसल बोले- मेरे पास चीज का सबूत हैं
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में फैसल खान कहते हैं, ‘सभी जानते हैं कि आमिर खान और जेसिका ( फिल्म जर्नलिस्ट) का रिश्ता था और उनका एक बच्चा भी है। इस बात से आमिर खान इंकार नहीं कर सकते हैं। चाहो तो आप डीएनए टेस्ट करा लो। मेरे पास हर चीज का सबूत हैं, मैं उनमें से नहीं हूं, जो मनगढ़ंत बातें बनाऊं।’
कौन है जेसिका हाइंस
आमिर खान और जर्नलिस्ट जेसिका हाइंस के जिस अफेयर के बारे में फैसल खान चर्चा कर रहे हैं, वह मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए भी चर्चा में रहा है। जेसिका साल 1998 में अमिताभ बच्चन पर किताब लिखने के सिलसिले में भारत आई थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टारडस्ट मैगजीन में यह कहा गया था कि आमिर खान जेसिका के साथ रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट में यह भी दावे किए गए कि आमिर खान का जेसिका के साथ एक बच्चा जान भी है। आमिर और जेसिका की मुलाकात 'गुलाम' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। आमिर खान ने आज तक इस मुद्दे पर बात नहीं की है। जेसिका की तरफ से भी चुप्पी बनी रही है। बताते चलें कि साल 2000 के दशक की शुरुआत में जेसिका ने एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम जान रखा। बाद में उन्होंने लंदन के बिजनेसमैन विलियम टैलबोट से शादी की।
फैसल ने आमिर के अलावा परिवार पर भी लगाए आरोप
फैसल खान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, साथ ही एएनआई से भी बातचीत की थी। इसमें फैसल ने आमिर खान पर कई आरोप लगाए। फैसल ने बताया कि साल 2002 उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। उसी साल उन्होंने शादी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया। तलाक के बाद परिवार ने दोबारा शादी का दबाव बनाया गया। तब फैसल ने परिवार के नाम एक खत लिखा, जिसमें परिवार की टूटती शादियों का जिक्र किया। ऐसे में परिवार ने उन्हें गलत समझा और मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। फैसल का दावा है कि आमिर खान, उनकी मां, बहन निखत और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने साजिश के तहत उन्हें पागल साबित किया।
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह