तीन दिवसीय सम्मेलन पर नजरें, शाह से मुलाकात ने दी राजनीतिक गर्मी
रायपुर। रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस(DGP-IGP Conference) शुरू होने जा रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 2 बजे होगा. इसमें शामिल होने के लिए तेलंगाना के डीजी और एनआईए के डीजी पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं. पहले दिन कॉन्फ्रेंस में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगातार बैठकें चलेंगी. इन बैठकों में देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा की जाएगी।
‘सुरक्षित भारत’ निर्माण का तैयार होगा रोडमैप
कॉन्फ्रेंस में पुलिसिंग की मुख्य चुनौतियों से निपटने में हुए प्रोग्रेस का रिव्यू किया जाएगा. जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म, काउंटर टेररिज्म, डिजास्टर मैनेजमेंट, महिलाओं की सुरक्षा, और पुलिसिंग में फोरेंसिक साइंस और AI शामिल है।
कॉन्फ्रेंस में शामिल होने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सर्वोच्च अधिकारी पहुंचे
DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सर्वोच्च अधिकारी पहुंचे. वहीं CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, BSF के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन, ITBP के महानिदेशक प्रवीण कुमार, SSB के महानिदेशक संजय सिंघल, NSG के महानिदेशक ब्रीघू श्रीनिवासन, असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. वहीं IB के डायरेक्टर तपन कुमार डेका, BPRD के DG राजीव कुमार शर्मा, आलोक रंजन NCRB के निदेशक और NDRF के DG पीयूष आनंद भी कॉन्फ्रेंस में पहुंचे हैं।
CM और विजय शर्मा ने अमित शाह से की मुलाकात
गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा से नक्सल उन्मूलन समेत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. अमित शाह कुछ देर में IIM के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे सीएम साय
सीएम साय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. उनके साथ गृहमंत्री विजय शर्मा भी मुलाकात करेंगे. जहां नक्सलवाद को लेकर अहम चर्चा होगी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रायपुर पहुंचें रायपुर एयरपोर्ट से सीधे IIM के लिए रवाना हुए. इनके अलावा BSF DG दलजीत सिंह चौधरी, ITBP DG प्रवीण कुमार और J&K के DG नलिन प्रभात IIM रायपुर पहुंचे हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे रायपुर
कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रायपुर पहुंचे. वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे IIM के लिए रवाना होंगे।
कुछ देर में IIM के लिए रवाना होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर में IIM के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री के लिए रोड ब्लॉक किया जा रहा है. वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।
DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का होगा आगाज, NSA अजीत डोभाल भी पहुंचेंगे रायपुर
आज से तीन दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस आगाज होने जा रहा है. वहीं कुछ देर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी रायपुर पहुंचेंगे. वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे न्यू सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’