अमित शाह की सलाह के बाद भी महायुति में चल रहा खेला!
शिंदे सेना और अजित गुट में शामिल भाजपा के पांच नेताओं को मिला टिकट
मुंबई । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद भी माहयुति में टिकट देने का खेला जारी है। शिंदे सेना और अजित गुट में शामिल भाजपा के पांच नेताओं को टिकट देकर दोनों पार्टियों ने गठबंधन धर्म को ध्वस्त कर दिया है। वैसे चुनाव के दौरान नेताओं का पार्टी छोडक़र दूसरी पार्टी का दामन थामना आम बात है। लेकिन महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में शायद एक नया चलन देखने को मिला है। यहां टिकट पाने के लिए पांच भाजपा नेताओं ने महायुति के दूसरे सहयोगियों का दामन थाम लिया है, जबकि गठबंधन के सीट बंटवारे के समझौते की पवित्रता बरकरार रखी गई है। ऐसे बदलावों के विश्लेषण से पता चलता है कि भाजपा के सहयोगी दलों में शामिल होने वाले इन सभी दलबदलुओं को 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए टिकट आवंटित किए गए हैं। ये उम्मीदवार या तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना या फिर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम को मौजूदा गठबंधन के भीतर एक आंतरिक व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक साझेदार को आवंटित सीटों की संख्या का उल्लंघन किए बिना सबसे मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए।
शिवसेना विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन का एक घटक
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र भाजपा के नीलेश राणे इस सप्ताह की शुरुआत में शिंदे सेना में शामिल हो गए और कुडाल-सावंतवाड़ी विधानसभा सीट से इसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। यह सीट शिवसेना को आवंटित की गई थी। 2019 में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद राणे का मुकाबला उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के मौजूदा विधायक वैभव नाइक से होगा, जो राणे परिवार के कट्टर विरोधी हैं। शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का एक घटक है।
चार अन्य भाजपा नेता एनसीपी में शामिल
चार अन्य भाजपा नेता एनसीपी में शामिल हो गए हैं और अपनी आवंटित सीटों से चुनाव लड़ेंगे। सांगली से दो भाजपा नेता पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल और जिला भाजपा अध्यक्ष निशिकांत भोसले पाटिल मुंबई में पार्टी प्रमुख अजित पवार और राज्य पार्टी अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो गए। उनके शामिल होने के तुरंत बाद, एनसीपी ने उन्हें पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया - इस्लामपुर विधानसभा सीट से निशिकांत और तासगांव निर्वाचन क्षेत्र से संजयकाका। संजय काका शरद पवार की पार्टी एनसीपी (सपा) के रोहित पाटिल के खिलाफ मैदान में हैं। रोहित एनसीपी के दिवंगत नेता आरआर पाटिल के बेटे हैं और पहली बार चुनावी मैदान में हैं। निशिकांत का मुकाबला एनसीपी (सपा) के मौजूदा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति