ईवी पंजीकरण फिर 1 लाख के पार, ओला इलेक्ट्रिक सबसे आगे
मुंबई । इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण एक लाख का जादूई आंकड़ा पार कर गया। देश में शुरुआत होने के बाद से दूसरी बार ऐसा हुआ है। अब कंपनियां मार्च के गिनेचुने दिनों में पंजीकृत वाहनों के सर्वाधिक आंकड़े तक पहुंचकर नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में हैं। इसकी वजह यह है कि कंपनियां छूट के द्वारा आक्रामक रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का अपना स्टॉक खत्म कर रही हैं और 31 मार्च तक वाहन पंजीकरण सुनिश्चित कर रही हैं।
अगर वे ऐसा करने में विफल रहती हैं, तब भारत में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड ऐंड) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम-2) के तहत मिलने वाली सब्सिडी की लागत उन्हें ही उठानी पड़ेगी। इस योजना के स्थान पर नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (ईएमपीएस 2024) योजना लाई जा रही है जो केवल चार महीने के लिए है। इसके बाद सभी के लिए सब्सिडी आधी रहेगी और सीमा भी घटेगी। गुरुवार तक पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 1,00,031 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। इसमें पिछले महीने की तुलना में 25 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पिछले साल मई में भी पंजीकृत ई-दोपहिया वाहनों की संख्या 1,01,372 वाहनों तक पहुंच गई थी। हालांकि मार्च महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन कंपनियों को उम्मीद है कि इस महीने सबसे ज्यादा पंजीकरण होगा।
वाहन पंजीकरण के लिहाज से ओला इलेक्ट्रिक ने फिर रफ्तार पकड़ी और गुरुवार तक 41,109 वाहनों का पंजीकरण किया। पिछले माह की तुलना में यह 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि है, जो उद्योग में किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी की अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। आंकड़ों के आधार पर ओला इलेक्ट्रिक के पास अब 41 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। उनकी बिक्री की गतिविधियों पर नजर रखने वाले विश्लेषकों को उम्मीद है कि मार्च के अंत तक पंजीकरण 50,000 के करीब पहुंच जाएगा। फेम 2 योजना इस महीने के आखिर में समाप्त हो जाएगी और इसका स्थान 1 अप्रैल से शुरू होने वाली ईएमपीएस 2024 ले लेगी।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान