भारत-ETFA मुक्त व्यापार: सितंबर से मिलेगा लाभ, चार यूरोपीय देश राजी
भारत और चार यूरोपीय देशों के समूह EFTA ने भारत के साथ पिछले साल मार्च में किए FTA को इस साल सितंबर से लागू करने पर सहमति व्यक्त की है. EFTA यानी यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन चार देशों का समूह है. इस समूह में आइसलैंड, लिश्टेंसटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं. इस समूह ने पिछले साल भारत के साथ FTA यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया था. सोमवार को केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह समूह भारत के साथ FTA को इस साल सितंबर से लागू करने को तैयार है.
भारत को क्या फायदा?
मार्च 2024 में हुए इस समझौते से भारत को कई फायदे होंगे. मसलन, इन देशों को होने वाला निर्यात बढ़ेगा, जिसका प्रत्यक्ष और परोक्ष असर भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर दिखेगा. इसके अलावा इस डील का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगले 15 वर्षों के भीतर इन देशों की तरफ से भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा.
कौनसे प्रोडक्ट होंगे सस्ते?
FTA का एक बड़ा असर यह देखने को मिलेगा कि इससे इन देशों से आयात किए जाने वाले उत्पाद भारत में सस्ते मिलेंगे. मसलन, स्विस घड़ियां, चॉकलेट जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क में कमी आएगी. इन चारों देशों में संसद के स्तर पर भी सौदे को मंजूरी मिल चुकी है.
पीयूष गोयल क्या बोले?
रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इन दिनों भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए आधिकारिक यात्रा पर हैं. गोयल ने सोमवार को स्विट्जरलैंड में कहा कि स्विस कंपनियों ने दवा, साइबर सुरक्षा और मशीनरी विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भारत में निवेश में रुचि दिखाई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि स्विस उद्योग भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते के कार्यान्वयन की प्रतीक्षा कर रहा है.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए