Hardik Pandya की ड्रीम गर्ल थीं Esha Gupta
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर के साथ-साथ उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उनके चाहने वाले बेसब्र रहते हैं। 2020 में नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी के बंधन में बंधे हार्दिक पांड्या ने निजी कारणों की वजह से 4 साल बाद उनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया। नताशा के जिंदगी से निकलते ही हार्दिक पांड्या की जिंदगी में ब्रिटिश मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी निकी वालिया की एंट्री हुई।
हालांकि, उनके साथ हार्दिक पांड्या ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब हार्दिक का दिल बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता पर भी अटका था और दोनों की बात डेटिंग तक पहुंच गई थी, जिसका खुलासा हाल ही में खुद 'रुस्तम' एक्ट्रेस ने किया।
हार्दिक पांड्या को डेट करने पर क्या बोली ईशा गुप्ता?
ईशा गुप्ता ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन से हार्दिक पांड्या के साथ नाम जुड़ने पर रिएक्ट किया।। एक्ट्रेस ने कहा, "हम दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे से बातचीत की, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम डेट कर रहे थे। हां, हमने कुछ महीनों के लिए बातें की थी। हम उस स्टेज पर थे जहां हमें लग रहा था कि शायद कुछ होगा, लेकिन वह सब डेटिंग स्टेज पर पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हम इसे सही तौर पर डेट नहीं कह सकते हैं, हम सिर्फ एक या दो बार ही मिले थे। तो हम कुछ महीनों के लिए ही साथ थे, फिर वह खत्म हो गया था"। जब ईशा से ये पूछा कि क्या दोनों के बीच रिश्ता बन सकता था, तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "शायद बन जाता"।
अब किसे डेट कर रही हैं ईशा गुप्ता?
ईशा गुप्ता की डेटिंग लाइफ की बात करें तो वह पिछले पांच सालों से स्पेनिश लड़के मैनुअल कैम्पोस गुआलर को डेट कर रही हैं। ईशा गुप्ता ने कुछ सालों पहले इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
ईशा गुप्ता के अगर फिल्मी करियर की बात करें तो, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में इमरान हाशमी के अपोजिट फिल्म 'जन्नत' से की थी। उन्होंने राज 3डी, बेबी, कमांडो 2, पलटन और रूस्तम जैसी फिल्मों में काम किया। ईशा जल्द ही इंडियन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'देसी मैजिक' में नजर आएंगी।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी
'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'