300 से ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज की एंट्री
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। टीम का एक प्रमुख ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जिसके चलते फ्रेंचाइजी को मजबूरन बदलाव करना पड़ा। इसी कड़ी में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज डेविड पेन को टीम में शामिल किया गया है।
चोटों से परेशान सनराइजर्स
सनराइजर्स टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को अस्थायी कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडवर्ड्स भी पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एडवर्ड्स को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं।
डेविड पेन की एंट्री
बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की, 'कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए क्रमशः सौरभ दुबे और डेविड पेन को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।' बयान में आगे कहा गया, 'पेन, जैक एडवर्ड्स की जगह लेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए एक वनडे खेलने के अलावा दुनिया भर की टी20 लीग को मिलाकर 233 टी20 मैच खेले हैं।' पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा गया है, जबकि वह मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। डोरसेट के रहने वाले पेन, ग्लूस्टरशायर के एक अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने बिग बैश लीग और आईएलटी20 में दुनिया भर में एडिलेड स्ट्राइकर्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, डेजर्ट वाइपर्स और द हंड्रेड में वेल्श फायर जैसी टीमों के लिए खेला है।
पेन का शानदार रिकॉर्ड
पेन का टी20 करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 233 मैचों में 304 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका औसत 21.16 है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/24 रहा है। हाल ही में आईएलटी20 2025-26 में उन्होंने नौ मैचों में 17 विकेट लिए, जबकि बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए छह मैचों में 11 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं, जो उनके अनुभव को दर्शाता है।
केकेआर में भी बदलाव
दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ की चोट (लंबर स्ट्रेस इंजरी) के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया गया है।
सीजन की शुरुआत पर नजर
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चोटों से जूझ रही एसआरएच के लिए यह सीजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन नए खिलाड़ियों के आने से टीम संतुलन बनाने की कोशिश करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन का शामिल होना एक बड़ा कदम है, खासकर तब जब टीम चोटों से जूझ रही है। उनका अनुभव टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकता है। वहीं केकेआर ने भी अपने स्क्वाड में बदलाव कर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
भारत-अमेरिका रिश्तों पर कोल्बी बोले- साझा हित हैं आधार, जयशंकर की सराहना
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु को लेकर चर्चा में रहे हरीश राणा का निधन
मनी लॉन्ड्रिंग से 35,925 करोड़ की ‘आपराधिक आय’ का पता चला
संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बना राजनीति का केंद्र
जयशंकर के नेतृत्व में भारत की छवि मजबूत हुई
एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना, 11 जिलों तक पहुंचेगी हवाई सेवा