शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन
रायपुर : मुंगेली जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो और कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों की आम जनता तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण प्रदान करने हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, जाति, आय और निवास प्रमाणपत्रों के कार्यों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर राहुल देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने शिक्षक विहीन स्कूलों में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति और आरटीई के तहत पात्र बच्चों को पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश देने को कहा। पीएम जनमन योजना, एनआरएलएम और मनरेगा की जानकारी ली और कहा कि श्रमिकों के मजदूरी भुगतान लंबित न रहे। छात्रावासों में आवश्यक मरम्मत और साफ-सफाई की मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गांव, गरीब और आमजनों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से मिशन मोड में कार्य कर जनता की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करने को कहा।
बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने गर्मी के मद्देनज़र पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और सूखे हैंडपंप वाले स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री वय वंदना जैसी योजनाओं में प्रगति लाने पर जोर दिया। उन्होंने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यात्रा: सियासी उठापटक और चुनौतियों की कहानी
भारत भड़का: होर्मुज स्ट्रेट घटना पर 60 देशों की बैठक में कड़ा संदेश
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
IPL में अभिषेक शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, लगा जुर्माना
करिश्मा कपूर का इमोशनल पोस्ट, मां बबीता के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारियां
महत्वपूर्ण बिल पर मंथन तेज, संसद का विशेष सत्र जल्द बुलाने की तैयारी
कर्नाटक में LPG संकट गहराया: 300 से ज्यादा पंप बंद, इंडियन ऑयल ने बढ़ाई सप्लाई
‘रामायण’ में रणबीर कपूर को लेकर दीपिका चिखलिया का बड़ा बयान
भरे सिनेमाघर में एक्टर की एंट्री, यूजर का कैप्शन बना चर्चा का विषय
MP Board Result 2026: 15 अप्रैल से पहले जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 16 लाख छात्र तैयार
तमिलनाडु में सियासी वार: मोदी के रोड शो से DMK को फायदा, स्टालिन का बड़ा दावा
दिल दहला देने वाला मामला: प्रेमिका की हत्या के बाद जेवर-कैश लेकर भागा नाबालिग
गैस सिलेंडर संकट का असर: रेस्टोरेंट्स ने घटाया स्टाफ, छोटा किया मेन्यू