इंग्लैंड ने बांग्लादेश का रिकॉर्ड तोड़ा, बना नई मिसाल
एजबेस्टन टेस्ट: भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हालांकि इस स्कोर तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं था, क्योंकि इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बावजूद, हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (नाबाद 184) की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने 400 रन के पार पहुंचते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन गई, जिसने 6 या उससे अधिक बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने के बावजूद 400+ रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम था, जिसने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 6 डक के बावजूद 365 रन बनाए थे।
303 रन की साझेदारी बनी इंग्लैंड की जान
इंग्लैंड की पारी में हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से उबारा। स्मिथ की नाबाद 184 रन की पारी और ब्रूक के 158 रन ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले इंग्लैंड 84 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी।
छत्तीसगढ़ ने भी किया था ऐसा कमाल
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में छत्तीसगढ़ की टीम भी ऐसा कारनामा कर चुकी है, जब उसके 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे, फिर भी उसने कर्नाटक के खिलाफ 311 रन बनाए थे।
अब इंग्लैंड पर हार का खतरा
भारत की पहली पारी 587 रन पर समाप्त हुई थी, जिससे उसे 180 रनों की बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की कुल बढ़त 244 रन हो चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड पर पारी से हार का खतरा मंडराने लगा है।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता