ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी में इंजीनियर ने गंवाए पांच करोड़
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के चक्कर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके परिवार को 5.14 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक ट्यूशन टीचर और एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये दोनों ही वित्तीय लेनदेन के लिए साइबर धोखेबाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
अप्रैल में साकीनाका इलाके के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद यह केस प्रकाश में आया। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे जनवरी में एक ऑनलाइन शेयर ट्रेडर्स के व्हट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में जुड़ने के बाद पीड़ित ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की इच्छा जताई। इस सिलसिले में उसे एक कॉल आया, जिसमें उसे प्रशिक्षण लेने के लिए कहा गया।
शिकायतकर्ता ने एक एप डाउनलोड किया, जिसमें उसका वर्चुअल अकाउंट बनाया गया। इसके बाद वह इसमें निवेश करना और मुनाफा कमाना शुरू किया। यह देखते हुए उसके परिवार ने भी इसमें निवेश करना शुरू किया। दो महीने में विभिन्न बैंक अकाउंट से 5.14 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। पीड़त के वर्चुअल अकाउंट से पता चला कि उन्हें 87.85 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, लेकिन वे इसे निकाल नहीं सकते थे।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बैंक खातों की जांच शुरू की, जिसमें पीड़ित ने पैसे जमा किए थे। जांच के दौरान पुलिस ने सुरक्षा गार्ड हम्प्रीतसिंह रंधवा को पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि ट्यूशन टीचर विमलप्रकाश गुप्ता ने पीड़ित का बैंक खाता खोला था और वित्तीय लेनदेन के लिए साइबर धोखेबाजों को दिया। पुलिस ने गोरेगांव से ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया। जांच में मालूम चला कि आरोपी विमलप्रकाश गुप्ता टेलीग्राम एप के जरिए साइबर धोखेबाजों के संपर्क में आया था। धोखेबाजों ने उससे वित्तीय लेनदेन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने में मदद के लिए पैसे की पेशकश की थी।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव