सालों बाद इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की हुई मुलाकात
जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश की 11 अप्रैल को शादी थी। इस ग्रैंड फंक्शन में शाह रुख खान से लेकर सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। सितारों से सजी इस पार्टी में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की मुलाकात ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत आनंद पंडित की बेटी के ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में मिले। सालों बाद उनके बीच की मुलाकात देख लोगों को फिल्म 'मर्डर' की याद आ गई। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मल्लिका को देख शरमाए इमरान
मल्लिका और इमरान का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने को-स्टार को देख एक्साइटेड दिखीं। इमरान ने आते ही मल्लिका को हाय बोला और उन्हें गले लगाया। इमरान को देखते ही एक्ट्रेस के होश उड़ जाते हैं। वह बहुत एक्साइटेड नजर आईं। एक्टर को देख मल्लिका ने कहा, "ओह माय गॉड, हाय।" इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात की।
मल्लिका और इमरान ने चिट-चैट के बाद साथ में फोटोज भी खिंचवाईं और पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। इस दौरान अभिनेता शरमाते हुए भी नजर आए। पिंक कलर के गाउन में मल्लिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, इमरान हाशमी ब्लैक सूट-पैंट में हैंडसम लग रहे हैं।
कमेंट की आई बाढ़
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को साथ में देख फैंस अपनी एक्साइटमेंट कंट्रोल नहीं कर पाए। किसी को 'मर्डर' का गाना 'कहो ना कहो' याद आ गया तो किसी ने इमरान का शर्म से लाल चेहरा नोटिस किया। एक यूजर ने लिखा, "आज की जेनरेशन को इस जोड़ी का क्रेज नहीं पता है। गानों ने हर किसी को दीवाना बना दिया था।" एक यूजर ने कहा, "इमरान ब्लश कर रहे हैं।" एक यूजर ने उन्हें 'मर्डर 4' में साथ देखने की इच्छा जताई।
साल 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मर्डर' ने इमरान और मल्लिका की किस्मत चमका दी थी। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म का निर्माण मुकेश भट्ट और निर्देशन अनुराग बसु ने किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई