एलन मस्क ने कहा- अब एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं फिल्म
नई दिल्ली । टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने ऐलान किया कि सोशल मीडिया एक्स यूजर्स फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर मोनेटाइजेशन के जरिए आय अर्जित कर सकते हैं। अपनी बहन टोस्का मस्क जो स्ट्रीमिंग सर्विस पेशनफ्लिक की सह-संस्थापक हैं, से मस्क ने कहा कि यूजर्स अब एक्स पर फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को आसानी से पोस्ट कर सब्सक्रिप्शन के जरिए मोनेटाइजेशन का फायदा उठा सकते हैं। टोस्का ने अगले पोस्ट में लिखा कि लोग अब एक्स पर फिल्म देख रहे हैं। यह काफी अच्छा है। कुछ यूजर्स ने इस दौरान मस्क को सलाह दी कि बिना सब्सक्रिप्शन लिए फिल्म देखने के लिए उन्हें एक वन टाइम फीस भी रखनी चाहिए। इसके अलावा मस्क ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि एआई ऑडियंस फीचर जल्द ही आने वाला है। उन्होंने इस नए फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी मदद से आप ऐड के लिए अपनी टारगेट ऑडियंस तक जल्द ही पहुंच सकते हैं। हमारा एआई सिस्टम कुछ ही सेकंड्स में आपके ऐड के लिए उपयुक्त यूजर्स का एक पूल तैयार कर देगा। बता दें कि एलन मस्क ने एक्स (पूर्व ट्विटर) को अक्टूबर 2022 में खरीदा था। तब से लेकर अब तक मस्क कंपनी का नाम बदलकर एक्स कर चुके हैं। इसके साथ ही कंटेंट पोस्ट करने पर मोनेटाइजेशन जैसे कई फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये