भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर चुनाव आयोग का एक्शन
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में अब चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विनोद तावड़े ने पैसे बांटने के आरोपों पर सफाई दी है। उनका कहना है कि ये उनके खिलाफ साजिश है और चुनाव आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। तावड़े ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था। मैंने कुछ गलत नहीं किया। ये महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं की साजिश है। पुलिस और चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए।
तावड़े पर लगे पैसे बांटने के आरोप
बता दें कि भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के संगीन आरोप लगे हैं। बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर मुंबई के एक होटल में बांटने आए थे। विनोद तावड़े ने कहा कि ये मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच करनी चाहिए।
तावड़े ने दी आरोपों पर सफाई
तावड़े ने कहा कि मैं बूथ मैनेजमेंट के काम से वहां गया था। अपने कार्यकर्ताओं को मीटिंग में यह बताने आया था कि वोटिंग के बाद ईवीएम मशीन सील कैसे होती हैं। इस बीच हमारे विरोधी पक्ष के कार्यकर्ताओं को लगा कि पैसे बंट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो 40 साल से पार्टी में हूं। जो सच्चाई है वो सबको पता है, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग और पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। होटल में सीसीटीवी फुटेज हैं। जांच हो, उसमें सब क्लियर हो जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप