आयशर मोटर्स को 1,070.45 करोड़ का मुनाफा
नई दिल्ली । रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की मूल कंपनी आयशर मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 1,070.45 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में हुए 905.58 करोड़ रुपये के मुनाफे से 18.2 फीसदी अधिक है। इस दौरान परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व साल-दर-साल आधार पर 11.87 फीसदी बढ़कर 3,804.32 करोड़ रुपये से 4,256.04 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन स्तर पर, आयशर मोटर्स ने मार्च तिमाही में ब्याज कर मूल्यह्रास और परिशोधन (ईबीआईटीडीए) से पहले की कमाई 20.88 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,129 करोड़ रुपये दर्ज की, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह 934 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान रॉयल एनफील्ड ने 2,27,925 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 2,14,685 मोटरसाइकिलों से 6.17 प्रतिशत अधिक है। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2024 के दौरान, रॉयल एनफील्ड ने 9,12,732 (स्टैंडअलोन) यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2023 में 8,34,895 (स्टैंडअलोन) से 9 फीसदी अधिक है। वोल्वो और आयशर मोटर्स के जॉइंट वेंचर वीई कमर्शियल व्हीकल्स में भी मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस जॉइंट वेंचर ने वित्त वर्ष 2024 में 823 रुपये का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले वित्त वर्ष के 579 करोड़ के मुनाफे से 42.06 प्रतिशत अधिक है। आयशर मोटर्स ने मुनाफे के एवज में डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया गया है। कंपनी शेयरधारकों को प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 51 रुपये का डिविडेंड देगी. 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में इसकी फेस वैल्यू 1 रुपये थी। कंपनी शरहोल्डर्स को कुल 1,396.41 करोड़ रुपये का डिविडेंड जारी करेगी। बता दें कि यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2023 से 37.1 फीसदी अधिक है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये