शिक्षा और साहित्य समाज की असली ताकत : सिलावट
विदेश की धरती पर साहित्य का परचम फहराने वाले मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे का किया अभिनन्दन
इंदौर लेखिका संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षाविद् और साहित्यकार
इंदौर, 09 मई 2026 । जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में वृहद स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे है। विकास और प्रगति की बुनियाद है शिक्षा। शिक्षा से समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है। जल संसाधन मंत्रीसिलावट आज इंदौर के अभिनव कला समाज में इंदौर लेखिका संघ द्वारा आयोजित सम्मान एवं संवाद समारोह में अपना संबोधन दे रहे थे। इस मौके पर मंत्री सिलावट ने विदेशी धरती पर साहित्य का परचम फहराने वाले मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे का शाल, श्रीफल और अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे, स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं इंदौर लेखिका संघ की अध्यक्ष डॉ. स्वाति तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमध्यभारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर के अध्यक्ष श्री अरविंद जवलेकर ने की। कार्यक्रम में मंत्री सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने विदेश में पुरस्कार प्राप्त कर इंदौर ही नहीं प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। ऐसे व्यक्तित्व से हमको प्रेरणा लेना चाहिए। मंत्री सिलावट ने राज्य शासन की ओर से डॉ. विकास दवे को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश साहित्य के क्षेत्र में अपना गौरव आगे भी बढ़ाता रहेगा। इस मौके पर मंत्री सिलावट ने श्रीमती सुनीता दवे का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ. सोनाली नरगुंदे, प्रवीण खारीवाल और अरविंद जवलेकर ने भी डॉ. विकास दवे को पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। अभिनन्दन पत्र का वाचन श्रीमती मनीषा व्यास ने किया। स्वागत गीत डॉ. सुरेखा भारती ने गाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र गौत्तम,सुरेश तिवारी,कीर्ति राणा, सतीश जोशी, अन्ना दुराई सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार एवं शिक्षाविद् उपस्थित थे।
विजय की सरकार पर सस्पेंस बरकरार, राज्यपाल के कदम पर चर्चा तेज
शिक्षा और साहित्य समाज की असली ताकत : सिलावट
निदा खान मामले में ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- क्या बुर्का पहनना गुनाह है?
नई श्रम संहिताओं से नौकरी और उद्योग क्षेत्र में बड़ा सुधार
इन्फ्लुएंसर्स और देर रात मुलाकातों पर BCCI सख्त, IPL में नए गाइडलाइंस जारी
केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO मामला, आरोपी ने पलटवार करते हुए दर्ज कराया केस
शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए बोले CM मोहन यादव- अब बदलेगा बंगाल
इंदौर में करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं मिला प्याऊ, हाईकोर्ट ने जताई सख्ती
दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन पर फूटा क्रिकेट निदेशक का दर्द
स्वास्थ्य क्षेत्र में MP का शानदार प्रदर्शन, एनीमिया नियंत्रण में देश में पहला स्थान
फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी जॉइन करने पहुंची युवती, फिर हुआ बड़ा खुलासा
MP सरकार की नई पहल, अब गांवों में भी मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अमेरिकी मीडिया का दावा: अगले हफ्ते आमने-सामने हो सकते हैं US और Iran
पेमेंट विवाद में भड़का युवक, पंचायत भवन को बनाया निशाना
कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर मंथन तेज, वीडी सतीशन मजबूत दावेदार
बंगाल की राजनीति में उभरा नया चेहरा, जानिए अग्निमित्रा पॉल की पूरी कहानी
44% रिटर्न देने वाला शेयर फिर चर्चा में, विजय केडिया ने बढ़ाई हिस्सेदारी
बंगाल कैबिनेट में हर वर्ग को साधने की कोशिश, मतुआ से आदिवासी चेहरों तक को प्रतिनिधित्व
शिक्षा के साथ AI स्किल्स पर जोर: अल्पसंख्यकों के लिए तेलंगाना का बड़ा फैसला