FIITJEE के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR में मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोचिंग संस्थान ‘फिटजी’ (FIITJEE) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के अंतर्गत गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कई परिसरों पर छापे मारे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले ‘फिटजी’ ने हाल में अपने केंद्र अचानक बंद कर दिए थे, जिससे कई छात्र परेशानी में पड़ गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थान के प्रमोटर्स के परिसरों सहित दिल्ली, नोएडा एवं गुरुग्राम में कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला नोएडा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ अभिभावकों की शिकायतों पर दर्ज की गई प्राथमिकियों से जुड़ा है।
अभिभावकों ने जनवरी में कहा था कि ‘फिटजी’ के केंद्र अचानक बंद कर दिए गए जिससे उनके बच्चे मुश्किल में पड़ गए। अधिकारियों के अनुसार, अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने लाखों रुपये शुल्क के रूप में जमा किए थे लेकिन उन्हें न तो कोई सेवा मिली और न ही उनके पैसे वापस किए गए। बता दें, FIITJEE संस्थान इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है। देश भर में इस संस्थान के 73 केंद्र हैं।
FIITJEE की प्रोफाइल
1992 में स्थापित, दिल्ली स्थित FIITJEE प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग में एक प्रमुख नाम है और भारत में लगभग 100 अध्ययन केंद्रों का संचालन करता है। यह इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है। अपनी मजबूत उपस्थिति के बावजूद, संस्थान इन दिनों परिचालन और वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा है।
उत्तर भारत के कई केंद्र, जिनमें दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाज़ियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और भोपाल शामिल हैं, अचानक बंद हो गए हैं। FIITJEE के मुताबिक, ये बंद होने की घटनाएं स्वैच्छिक नहीं थीं, बल्कि केंद्र प्रबंधक भागीदारों (CMPs) और उनकी टीमों के अचानक चले जाने के कारण हुईं, जिसे संस्थान ने “फोर्स मेज्योर” (अप्रत्याशित परिस्थिति) करार दिया है।
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक