ईडी ने मंत्री आलमगीर से साढ़े नौ घंटे की पूछताछ
ईडी ने मंगलवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से साढ़े नौ घंटे पूछताछ की। पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के कारण बुधवार को उन्हें ईडी ने फिर पूछताछ के लिए रांची स्थित जोनल कार्यालय बुलाया है।आलमगीर आलम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय पहुंचे। अपने साथ वह कुछ दस्तावेज भी लेकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। यह भी कहा कि ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजकर एक ही दिन का समय दिया। फिर भी वह कानून को मानने वाले हैं, इसलिए ईडी के बुलावे पर पहुंचे हैं। रात 8.30 बजे तक मंत्री से पूछताछ होती रही। इस क्रम में ईडी ने उनसे उनकी व उनके पारिवार के सदस्यों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी लिया।
मंत्री आलमगीर से ईडी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है। पिछले हफ्ते ईडी ने मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और निजी सचिव के नौकर जहांगीर आलम तथा कुछ ठेकेदारों के घर छापेमारी कर 37 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए थे। इनमें 31 करोड़ रुपये नौकर के फ्लैट से मिले थे। निजी सचिव व नौकर दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लेकर ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को ईडी पहले ही इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वीरेंद्र राम गत वर्ष 23 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किए गए थे। ईडी ने उनके विरुद्ध छानबीन में वीरेंद्र राम के पास सवा सौ करोड़ की अवैध संपत्ति का पता लगाया था। उनकी करोड़ों की संपत्ति की जब्ती हो चुकी है।ईडी ने अपने रिमांड आवेदन में कोर्ट को बताया था कि ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्यों के टेंडर में बड़े पैमाने पर कमीशन का खेल चल रहा है और रिश्वत के पैसे नेताओं-अफसरों तक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को संजीव लाल की पत्नी रीता लाल को भी ईडी कार्यालय में बुलाकर ईडी ने पूछताछ की। मंत्री आलमगीर आलम व उनके निजी सचिव संजीव लाल को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त