7 लाख कर्मचारियों की तैयार हो रही ई कुंडली
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सरकारी कर्मचारी अधिकारियों की ई कुंडली तैयार कराने की तैयारी में जुटी है। यह ई कुंडली नए साल तक तैयार हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों की एक बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। कर्मचारी अधिकारियों को अपने सर्विस रिकॉर्ड से जुड़ी तमाम जानकारी देखने के लिए परेशान नहीं होना होगा। नए साल में कर्मचारी अपना पूरा सर्विस रिकॉर्ड मोबाइल, कम्प्यूटर पर आसानी से घर बैठे देख सकेंगे। राज्य सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग में इसकी प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल से कर्मचारियों को इसकी सौगात मिल जाएगी।
प्रदेश के कर्मचारियों की सर्विस रिकॉर्ड की तमाम जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। अभी प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड संबंधित विभाग के मुख्यालयों में होता है। पिछले सालों में सरकारी दफ्तरों में हुई आगजनी की घटनाओं में कई कर्मचारी अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड जल गया था। भोपाल के फूड एंड ड्रग कंट्रोलर के संयुक्त नियंत्रक कक्ष में लगी आग में कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी खाक हो गया था। जिसके बाद विभाग को फिर से रिकॉर्ड तैयार कराना पड़ा था। इस तरह की कई और भी घटनाएं हो चुकी हैं।
ई कुंडली के यह होंगे फायदे
कर्मचारियों की ई कुंडली तैयार होने से कर्मचारियों और विभाग को बड़ी राहत मिलेगी। इससे कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े तमाम दस्तावेज, उनकी पोस्टिंग, पदोन्नति, शिकायत, विभागीय जांच, सजा और वेतन-भत्तों से जुड़ी तमाम जानकारी एक क्लिक पर अधिकारी के सामने होगी। इससे जरूरत पडऩे पर संबंधित कर्मचारी और विभाग को फाइलें नहीं पलटानी होंगी। संबंधित कर्मचारी को भी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग के ह्यूमन रिसोर्स पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे संबंधित कर्मचारी को रिकॉर्ड देखने के लिए ई-मेल आईडी की तरह आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के मुताबिक इस पर काम चल रहा है। अगले एक माह में कर्मचारियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर आ जाएगा।
दूसरी मांगों पर भी ध्यान दे सरकार
सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेन्द्र सिंह कहते हैं कि इसको लेकर लंबे समय से प्रकिया चल रही है। रिकॉर्ड कम्प्यूटर पर आने के बाद कर्मचारियों को आसानी होगी। सरकार से उम्मीद है कि कर्मचारियों की दूसरी मांगों पर भी सरकार ध्यान देगी।
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ