Durg Death Case: सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच में बड़ा खुलासा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना अंतर्गत आर्य नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही घर में चार लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कमरे के भीतर पति-पत्नी के शव फंदे से लटके पाए गए, जबकि उनके दो मासूम बच्चों के शव बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। मृतकों की शिनाख्त गोविंद साहू (45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष), पुत्री दृष्टि साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) के रूप में की गई है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चों की हत्या करने के बाद दंपत्ति ने खुदकुशी की है।
सुसाइड नोट में मिला पारिवारिक कलह और धोखे का जिक्र
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। इन पत्रों में वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव और गहरे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। सुसाइड नोट में पत्नी चंचल साहू ने अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) होने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था, लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।
पहले बच्चों को दिया जहर, फिर फंदे पर झूले पति-पत्नी
मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के लिए बेहद क्रूर तरीका अपनाया गया। पहले बच्चों को शराब पिलाई गई और फिर उन्हें नींद का हैवी इंजेक्शन दिया गया। जब इससे भी उनकी मौत पक्की नहीं हुई, तो रस्सी से गला घोंटकर दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के वक्त पति को भी अत्यधिक शराब पिलाई गई थी। मृतका के चेहरे पर चोट और थप्पड़ के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले दोनों के बीच जमकर मारपीट और विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, सीरिंज और दवाइयां जब्त की हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला बच्चों की हत्या के बाद दंपत्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का ही लग रहा है। मृतक गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का व्यवसाय करते थे और भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में उनका ऑफिस था, जबकि दोनों बच्चे केपीएस नेहरू नगर स्कूल के छात्र थे। इस सामूहिक मौत की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें