नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी निर्मम हत्या
बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास मैं पुलिस की लापरवाही के चलते दोहरा हत्याकांड होते-होते रह गया। लगातार चौबीस घंटे के लड़ाई झगड़ में छोटे भाई ने टंगिया से हमला कर अपने बड़े भाई का सिर चकनाचूर कर दिया है। बड़े भाई की मौत मौके पर ही हो गयी है। घटना के समय मृतक की पत्नी,बच्चे और मां बाप भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ समय पहले स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया..लेकिन हमेशा की तरह ना तो पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही डायल 112 ही पहुंचा। बहरहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सकरी थाना क्षेत्र स्थित अटल आवस की है। बताया जा रहा है कि बीती रात्रि अटल आवास में रहने वाले दो भाइयों के बीच झगडा हुआ। छोटा भाई मनमोहन बंजारे आटो चलाने का काम करता है। बड़ा भाई मूलचन्द भी रोजी मजदूरी कर परिवार पालता है। देर रात्रि शराब के नशे में बड़े भाई मुलचन्द बंजारे और छोटे भाई मनमोहन बंजारे के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनो भाइयों के मां बाप के अलावा मृतक मूलचन्द की पत्नी भी मौजूद थी।
जानकारी मिल रही है कि झगड़ा देर रात्रि से शुरू होकर आज यानी रविवार तक चला। इसी दौरान आवेश में छोटा भाई आटो चालक मनमोहन ने अपने बड़े भाई पर टंगिया और बांस से हमला कर दिया। करीब साढ़े दस बजे के आसपास आरोपी मनमोहन के औचक हमले से बड़ा भाई मूलचन्द जमीन पर गिर गया। क्रोध में आरोपी मनमोहन टंगिया से बड़े भाई के सिर पर हमला करता रहा। और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
लोगों ने बताया कि घटना के कुछ घंटे पहले झगड़ा की जानकारी थाने को दी गयी। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। हत्या की जानकारी के बाद पुलिस पहुंच गीय। लोगों में आक्रोश है कि यदि समय पर पुलिस पहुंच जाती तो शायद मूलचन्द आज हमारे बीच में होता। हत्या के समय परिवार के सभी लोग मौजूद थे। लेकिन हैवानियत का नजारा देखकर कोई झगड़ा छुड़ाने नहीं गया। देर से ही सही पुलिस मौके पर पहुंची..लेकिन मूलचन्द की मौत हो चुकी थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि मूलचन्द के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक जानकारी मिल रही है कि मृतक की पत्नी की हालत भी नाजुक है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मृतक की पत्नी की स्थिति गंभीर है..इलाज भी चल रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई