DRDO का कमाल, भारत में स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म की पहली उड़ान सफल
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म प्रोटोटाइप की पहली उड़ान का परीक्षण किया जो सफल रहा. शनिवार की शाम डीआरडीओ के श्योपुर स्थित परीक्षण स्थल पर भारत की पहली स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग की गई.
एक घंटे से ज्यादा भरी उड़ान
उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट संस्थान ने इस एयरशिप को तैयार किया है. इसके बाद श्योपुर में इसे परीक्षण स्थल से 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक उपकरणीय पेलोड के साथ लांच किया. डीआरडीओ के मुताबिक इस एयरशिप ने 1 घंटा 02 मिनट तक उड़ान भरी. इसके बाद टेस्टिंग टीम ने इस उपकरणीय पेलोड सिस्टम को सफलता के साथ रिकवर भी कर लिया. इसके साथ ही भारत इस तकनीक में सफलता हासिल करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया.
क्या है स्ट्रेटोस्फेयर?
स्ट्रेटोस्फेयर हमारे वायुमंडल की विभिन्न परतों में से एक है. पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद आकाश के ऊपर ट्रॉपोस्फियर और ओजोन लेयर के बाद तीसरी लेयर स्ट्रेटोस्फेयर के नाम से जानी जाती है. जो क्षोभ सीमा के ऊपर 16 किलोमीटर से 40 किलोमीटर की ऊंचाई तक होती है. जो सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली हानिकारक पर्पलरेज को अवशोषित करती हैं.
डीआरडीओ ने दी खुशखबरी
इस सफल उड़ान के बाद डीआरडीओ ने यह उपलब्धि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर साझा की. जिसमें बताया गया कि "डीआरडीओ ने लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर इंस्ट्रूमेंटल पेलोड के साथ स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप की पहली उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया. हवा से हल्की यह प्रणाली भारत की पृथ्वी अवलोकन और खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाएगी. जिससे देश दुनिया के उन कुछ देशों में से एक बन जाएगा जिनके पास ऐसी स्वदेशी क्षमताएं हैं."
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई
डीआरडीओ के सफल परीक्षण के पूर्ण होने पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है. उनका कहना है कि "यह सिस्टम आने वाले समय में भारत से पृथ्वी के ऑब्जरवेशन और इंटेलिजेंस को बढ़ाएगा. साथ ही निगरानी और टोही क्षमताओं को भी बढ़ाने में मददगार होगा."
डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ समीर वी कामत ने भी इस सिस्टम को डिजाइन, डेवलप और टेस्टिंग करने वाली डीआरडीओ टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है.
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर