क्या आप भी स्लिम-ट्रिम होने के लिए फॉलो करते हैं केटोजेनिक डाइट....
इन दिनों लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग और सतर्क हो चुके हैं। बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग भले ही मोटापे और बढ़ते वजन का शिकार हो रहे हैं, लेकिन साथ ही लोग अपने वजन को कंंट्रोल करने के लिए कई तरीके भी अपना रहे हैं। वेट लॉस के लिए कई तरह की डाइट लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। केटोजेनिक डाइट इन्हीं में से एक है, जिसमें फैट और प्रोटीन ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट कम होता है।
ज्यादातर लोग वेट लॉस करने और इससे होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभों की वजह से इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, हाल ही में इसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक कीटो डाइट स्वस्थ आहार के मानकों को पूरा नहीं करती है और हार्ट डिजीज वाले कुछ लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
क्या कहती है स्टडी?
साइंस डारेक्ट जर्नल में पब्लिश कार्डियोलॉजी में वर्तमान समस्याएं के एक रिव्यू में बताया गया है कि कैसे कीटो डाइट हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ा सकती है। रिव्यू के मुताबिक केटोजेनिक डाइट खून में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करता है, लेकिन धमनियों (आर्टरीज) को ब्लॉक करने वाले एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी
रिव्यू में यह भी पता चला कि साथ ही इस डाइट को फॉलो करने के लिए लोग कार्बोहाइड्रेट न खाने की वजह से ज्यादातर सब्जियों और फलों से दूर हो जाते हैं, जिससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। साथ ही इस डाइट में लोग ज्यादा मात्रा पत्तेदार साग का सेवन कर सकते हैं, जिसमें मौजूद विटामिन कुछ हार्ट डिजीज के मरीजों द्वारा ली जाने वाली एंटी-क्लॉटिंग दवा वारफारिन में हस्तक्षेप कर सकता है।
क्या है कीटोजेनिक डाइट
कीटोजेनिक डाइट एक ऐसी डाइट हैं, जिसमें बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन किया जाता है और उन्हें फैट से रिप्लेस किया जाता है, ताकि आपके शरीर को ऊर्जा के लिए फैट बर्न करने में मदद मिल सके। बात करें इसके फायदों की, तो यहवजन कम करने और कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर