करो या मरो की लड़ाई, बेंगलुरु-पंजाब की आज होगी भिड़ंत
आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी. अभी तक मुंबई इंडियंस एकमात्र टीम है जो आधिकारिक रूप से प्लेऑफ से बाहर हो गई है. अन्य 9 टीमों के बीच अब भी टॉप-4 में बने रहने की जंग छिड़ी हुई है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का मैच होना है. RCB और PBKS अभी प्वाइंट्स टेबल में क्रमशः 7वें और 8वें स्थान पर हैं और उन दोनों के अभी आठ-आठ अंक हैं. ये भिड़ंत दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बहुत अहम होगी.
जो हारा हो जाएगा बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने अभी तक 11 मैच खेले हैं और दोनों टीमों ने चार-चार जीत दर्ज की हैं. उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अगले तीनों मैच जीतने की जरूरत है. मगर आज के मैच में कोई एक टीम बाहर होने वाली है. क्योंकि आज हारने वाली टीम अगर अगले 2 मैच जीत भी जाती है तो उसके 12 ही अंक हो पाएंगे. हालांकि CSK, LSG और DC के अभी 12 अंक हैं, लेकिन अभी लखनऊ और दिल्ली का मैच होना है, जिससे उनमें से कोई एक जरूर 14 अंकों तक पहुंचेगी.
जीत की हैट्रिक लगा चुकी है RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक समय पर 8 मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर सकी थी. मगर फाफ डु प्लेसिस की सेना पिछले तीनों मैचों में विजयी रहकर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. अगर टीम को प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अगले तीनों मैचों को जीतना होगा. पिछले 3 मैचों में RCB ने एक बार सनराइजर्स हैदराबाद और 2 बार गुजरात टाइटंस को 2 बार हराया है.
मुंबई हो चुकी है बाहर
मुंबई इंडियंस IPL 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. MI ने अब तक 12 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की हैं, जिससे टीम अभी 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है. मुंबई अगर अगले दोनों मैच जीत भी लेती है तो उसके 12 अंक हो पाएंगे. मगर MI को अभी KKR और LSG के साथ मैच खेलना है और वो विशेष रूप से लखनऊ की मुश्किलें बढ़ा सकती है. आज इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा.
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?