डीमार्ट का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़ा, आय भी बढ़ी
नई दिल्ली । रिटेल चेन डीमार्ट संचालित करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 773.82 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 17.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 658.75 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी ने 14,069.14 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 18.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले कंपनी ने 11,865.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर ने पिछले 5 दिन में 1.47 फीसदी, एक महीने में 6.30 फीसदी, 6 महीने में 28.30 फीसदी और एक साल में 29.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। केवल इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी ने 21.78 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.22 लाख करोड़ रुपए है। सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डीमार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डीमार्ट का पहला स्टोर खोला था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरूल में अपना बाजार की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था। डीमार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड संचालित करती है। 68 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डिमार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था। डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब 3 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा