शूटिंग के दौरान दिव्या खोसला को लगी चोट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अभिनेत्री और फिल्म निर्माता दिव्या खोसला को हाल ही में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई है।
दिव्या ने अपनी आगामी परियोजना के लिए शूटिंग शुरू कर दी है, लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें तब झटका लगा जब वह घायल हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना दर्द साझा किया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “शूट के दौरान लगी चोट।”
दिव्या द्वारा निर्देशित हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म “यारियां” 21 मार्च को फिर से रिलीज की गई। 2014 की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ने सभी को कॉलेज के दिनों को फिर से जीने का मौका दिया।
“यारियां” को फिर से रिलीज करने के बारे में बात करते हुए, दिव्या के मुताबिक यारियां को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। पहली बार जब यह पर्दे पर आई थी तो दर्शकों ने बाहें फैलाकर इसका साथ दिया। इससे वह बहुत खुश हुईं और इसे दोबारा पर्दे पर उतारकर दिव्या एक तरह से दर्शकों के प्यार का कर्ज अदा करने की कोशिश कर रही हैं।
दिव्या ने बताया, “मुझे याद है कि जब मैं अपनी दूसरी फिल्म सनम रे की शूटिंग लद्दाख में कर रही थी, तो एक बहुत ही सुनसान जगह पर जहां आस-पास कोई नहीं था। कुछ पर्यटक आए, जिसमें एक लड़की मेरे पास आई और मुझे बताया कि उसने यारियां 56 बार देखी है। मैं बहुत हैरान थी, मुझे इस तरह का प्यार मिला।”
उन्होंने बताया कि “यारियां 2” के प्रमोशन के दौरान वह कई कॉलेजों में गईं। उनके मुताबिक इस दौरान भी लोगों ने यारियां की बात की। यह अतीत की खूबसूरत याद थी। एक्टर-डायरेक्टर ने कहा, “मेरा दिल वाकई इस प्यार से भर गया है। इस फिल्म ने मुझे एक निर्देशक के तौर पर लॉन्च किया और इंडस्ट्री में मेरे नए सफर की शुरुआत भी हुई, ऐसे में लोगों के प्यार और साथ को मैं कैसे भूल सकती हूं।”
दिव्या खोसला को आखिरी बार थ्रिलर “सावी” में देखा गया था। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी थे और यह सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कहानी से प्रेरित थी। फिल्म में एक समर्पित गृहिणी की यात्रा को दिखाया गया है जो इंग्लैंड की एक उच्च सुरक्षा वाली जेल से अपने पति को छुड़ाने का प्रयास करती है।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश