इटारसी रेलवे स्टेशन पर महिला की हत्या का खुलासा
नर्मदापुरम। इटारसी रेलवे स्टेशन के पगढ़ाल स्टेशन पर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने और प्रेम प्रसंग की शंका पर पति ने ही पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को एक्सीडेंट की घटना में बदलने के लिए मालगाड़ी के नीचे शव को फेंक दिया। आरोपी पति ने पहचाने छुपाने के चक्कर मे महिला के ट्रेन से कटे हुए शव को घटना स्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया। आज इस घटना का खुलासा जीआरपी इटारसी ने किया। आरोपी को भी जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
नर्मदापुरम के इटारसी रेलवे स्टेशन पगढ़ाल के रेलवे पटरी पर एक महिला का शव 16 जून की दोपहर में जीआरपी पुलिस को मिला था। मृतक महिला की पहचान बिहार निवासी रागिनी के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने मृतक महिला के फोटो को अलग-अलग थानों में पहचान के लिये भेजी तब पता चला कि मृतक महिला रागिनी बिहार की रहने वाली है। उसके बाद जीआरपी ने महिला के पति की तलाश शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सीज कुल्हारा ने बताया कि 16 जून को महिला रागिनी की हत्या उसके पति रूपेश यादव निवासी पटना बिहार द्वारा गला घोंटकर की थी। आरोपी ने महिला को पैसेंजर ट्रेन से भुसावल से सतना ले जा रहा था। आरोपी द्वारा इटारसी रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचने से पहले पगढ़ाल स्टेशन पर पत्नी को लेकर उतर गया। रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों में बैठकर शराब पी फिर महिला से मांग करने लगा कि अपने पिता के घर से मोटरसाइकिल और 25 हजार रुपये लाने का दबाब बनाने लगा। इसके साथ ही महिला के चरित्र पर संदेह करते हुए झगड़ा करने लगा।
शराब के नशे में आरोपी पति रूपेश ने झाड़ियों में गला दबाकर मृतक पत्नी रागिनी की हत्या कर दी। महिला को पहचाने छुपाने के मकसद से लेडीस पर्स में महिला की चार फ़ोटो आधार कार्ड सही अन्य दस्तावेज निकाल लिये। महिला के शव को मालगाड़ी के नीचे फेंक दिया। ट्रेन से महिला का शव कट जाने के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर महिला के कटे हुए सिर को फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज एवं घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हो सकी। आरोपी को जीआरपी द्वारा बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
बिहार उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान और मतगणना का पूरा कार्यक्रम जारी
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान