बैतूल में ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी फटने से दिव्यांग शिक्षक की जिंदा जलकर मौत
बैतूल. मध्य प्रदेश (MP) के बैतूल (Betul) में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ई-ट्राइसाइकिल (e-tricycle) की बैटरी (battery) फटने से 30 साल के दिव्यांग शिक्षक (Disabled teacher) की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना सरनी नगर के जय स्तंभ चौक के पास की है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. वह दिव्यांग थे और ट्यूशन क्लास से जीवनयापन करते थे. पुलिस के अनुसार, सुनील अपनी बैटरी से चलने वाली ई-ट्राइसाइकिल पर सवार थे, तभी अचानक बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते वाहन में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला.
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. एक दुकानदार ने आग बुझाने के लिए पानी डालने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक आग काफी भड़क चुकी थी. लपटों के कारण कोई भी व्यक्ति पास नहीं जा सका और सुनील को बचाया नहीं जा सका. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.
सरनी थाना प्रभारी ए.के. पार्टेटी ने बताया कि ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी फटने से आग लगी, जिससे सवार व्यक्ति की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में बैटरी ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चलेगा.
परिजनों ने बताया कि सुनील को करीब ढाई साल पहले सरकारी योजना के तहत बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल मिली थी. अब तक इसमें कोई बड़ी खराबी सामने नहीं आई थी. सुनील के भाई राजेश ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान गंभीर बीमारी के कारण सुनील की चलने-फिरने की क्षमता प्रभावित हो गई थी. करीब 15 साल से वह दिव्यांग जीवन जी रहे थे और अविवाहित थे. पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये