Diljit Dosanjh ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी
नई दिल्ली। जब से सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से दिलजीत दोसांझ मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने के लिए जहां 'सरदारजी-3' के मेकर्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ उनके हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकलने की नौबत आ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी हानिया आमिर को अपनी फिल्म में कास्ट करने की वजह से उनका पत्ता बॉर्डर 2 से साफ हो सकता है। पंजाबी-एक्टर और सिंगर के खिलाफ Fwice ने प्रोडक्शन हाउस के कुछ मेंबर्स को लैटर भेजा है।
Fwice ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ लैटर में क्या लिखा?
फेडरेशन ऑफ इंडिया एंड सिने एम्पलॉइज ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, प्रोड्यूसर जेपी दत्ता और निधि दत्ता और डायरेक्टर अनुराग सिंह को एड्रेस करते हुए लिखा, "इंडियन फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कार्य का प्रतिनिधित्व करने वाली FWICE आपकी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग को लेकर बेहद निराश और चिंतित है"। उन्होंने अपने लैटर में आगे लिखा,
जिन्होंने बड़ी ही बेशर्मी के साथ देश में चल रही टेंशन को इग्नोर किया है उसके साथ कोलाब्रेट करके आपकी कंपनी ने उस फिल्म इंडस्ट्री की एकजुटता को कमजोर किया है, जो देश के साथ मजबूती से खड़ी हुई है। एफडब्ल्यूसीई ने बार-बार ये स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी आर्टिस्ट के साथ किसी भी तरह का कोलाब्रेशन और कॉपरेशन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह हमारे सशस्त्र बलों का अपमान है
फेडरेशन ऑफ इंडिया एंड सिने एम्पलॉइज ने आगे लिखा, "इस तरह का एक्शन हमारे सशस्त्र बालों और नागरिकों का अपमान है, जिन्होंने सीमा पर आतंकवादियों का सामना किया"। उन्होंने अपने लैटर में ये भी मेशन किया कि बॉर्डर 2 एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे सोल्जर्स की बलिदान की कहानी को दर्शाती है, ऐसे में मूवी में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग बहुत ही निराशाजनक है। ये न सिर्फ फिल्म की आत्मा को हराती है, बल्कि लोगों तक भी दिल तोड़ने वाला सन्देश पहुंचाती है।
एफडब्ल्यूसीई ने आगे लिखा, "हम आपसे ये दरख्वास्त करते हैं कि आप अपने कास्टिंग निर्णय पर दोबारा विचार करे। FWICE आपसे ये रिक्वेस्ट करता है कि इंडस्ट्री एक साथ आकर देश के लिए खड़ी हो। देश सबसे ऊपर है और हम उस तरह की उम्मीद हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सम्मानीय लोगों से भी करते हैं"। आपको बता दें कि इस पूरे मामले पर दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि जब हानिया आमिर के साथ उन्होंने 'सरदारजी-3' की शूटिंग पूरी की थी, तो देश में इस तरह की टेंशन का माहौल नहीं था।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी
'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'