डिजिटल नशे की मार, बेटी-पिता की मौत से सनसनी
जबलपुर|देश में ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़े हुए कई मामले सामने आ रहे है. हाल में मध्य प्रदेश के शहडोल से एक मामला सामने आया है, इस केस में ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने और कर्ज से लदे शख्स ने कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया. फिर अपनी पत्नी और बेटी को भी पिलाया. बेटी की बीते बुधवार को मौत हो गई जबकि पिता ने देर रात दम तोड़ दिया. पत्नी की अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
शहडोल के एडिशनल एसपी ने बताया
इस मामले पर शहडोल के एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि शहडोल जिले के पुरानी बस्ती में रहने वाला शंकरलाल गुप्ता ऑनलाइन गेमिंग करता था. इसी खेल में उसने लाखों रुपये गंवा दिए. जब उसके पास गेम में लगाने के लिए पैसा नहीं बचा तो फिर उसने करजा लेना शुरू कर दिया. शंकरलाल गुप्ता बाजार से ब्याज पर भी रकम उठा चुका था. ये गेमिंग में 4 लाख से ज्यादा रुपये हार चुका था. इस दौरान पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता गया और आर्थिक तंगी से मानसिक तनाव का शिकार होने लग|
जहर पीने से पहले बेटे के साथ था शंकरलाल
इस केस की जांच में पता चला है कि वह अनूपपुर जिले में अपनी एक मोबाइल की शॉप भी चलाता था. ऑनलाइन जुए और गेमिंग के चलते उसकी ये दुकान भी पूरी तरह से बंद हो गई. हाल ही में वह सोहागपुर रोड पर मोबाइल एक्सेसरीज की छोटी दुकान लगाकर हेडफोन आदि बेचकर परिवार का गुजारा कर रहा था, लेकिन उसे फिर भी ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. जहर खाने से पहले अपने बेटे के साथ उसी दुकान में था, शंकरलाल किसी काम से अपने बेटे को दुकान में छोड़कर घर आ गया|
शंकरलाल ने मंगलवार रात को पी लिया जहर
शंकर लाल ने मंगलवार की रात कर्ज से परेशान होकर खुद जहर पी लिया और अपनी पत्नी और बेटी को भी जहर मिली हुई कोल्डड्रिंक पिला दी. जब इस बारे में पड़ोसियों को पता चला तो फिर सभी को अस्पताल ले जाया गया. डिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 16 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो गई. वहीं, बुधवार देर शाम शंकर लाल गुप्ता (40) की भी मौत हो गई. पत्नी राजकुमारी (34) फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी मौत के बीच लड़ रही है. दूसरी तरफ पुलिस ने कोल्डड्रिंक की खाली बोतल जब्त कर जांच के लिए भेज दी हैं|
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी