धोनी ने आईपीएल रिटायरमेंट पर दिया अपडेट
18 मई को आरसीबी के खिलाफ लीग राउंड के आखिरी मैच के दौरान लास्ट ओवर में जब धोनी ने अपना विकेट गंवाया, तो चारो तरफ सन्नाटा छा गया. सीएसके की हार के बाद क्रिकेट पंडितों से लेकर सोशल मीडिया तक सभी धोनी की विदाई के चर्चे करते नजर आए. लेकिन ट्विस्ट अभी बाकी है, खबर है कि धोनी अभी संन्यास के फैसले के लिए कुछ महीने इंतजार करेंगे. आईपीएल 2024 शुरू होते ही धोनी ने सीएसके की कमान युवा ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीजन के बाद धोनी अलविदा कह देंगे.
चेन्नई के प्लेऑफ से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर धोनी के आखिरी सीजन को लेकर माहौल गमगीन हो गया. चारो तरफ रील्स वायरल होने लगी कि धोनी ने आईपीएल से विदाई ले ली है. इतना ही नहीं, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस बात पर मुहर लगा दी कि धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल लिया है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अभी सीएसके को धोनी के आखिरी फैसले का इंतजार है.
कुछ महीने माही करेंगे इंतजार
एक सूत्र ने बताया, 'धोनी ने सीएसके में किसी को नहीं बताया है कि वह पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने प्रबंधन से कहा है कि वह अंतिम फैसला लेने से पहले कुछ महीनों तक इंतजार करेंगे. विकेटों के बीच दौड़ने में उन्हें कोई असुविधा महसूस नहीं हुई और यह एक प्लस प्वाइंट है हम धोनी के संचार का इंतजार करेंगे. वह हमेशा टीम के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हैं, देखते हैं क्या होता है.'
इम्पैक्ट प्लेयर नियम से होगा फायदा
आईपीएल 2024 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर काफी चर्चाएं देखने को मिलीं हैं. कई प्लेयर्स और दिग्गज इस रूल के खिलाफ नजर आए. हो सकता है कि बीसीसीआई इस नियम को आगामी सीजन में खत्म करे. लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो धोनी को इससे बड़ा फायदा होगा. आखिरी दो ओवर्स के लिए धोनी टीम के लिए मौजूद होंगे. हालांकि, इस सीजन बतौर विकेटकीपर धोनी शानदार नजर आए. इतना ही नहीं, उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 11 पारियों में 220.54 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 161 रन बनाए.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान