छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार पर रेप का आरोप लगाया
छतरपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur District) में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के सेवादार (Servant) पर एक युवती (Young Women) ने शादी (Marriage) का वादा करके रेप (Rape) करने का आरोप लगाया है. वो कई दिन से मामले में कार्रवाई की मांग कर रही थी. आरोपी अभी तक फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है.
मामला छतरपुर जिले की सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाला युवक महेंद्र दुबे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफी नजदीक है. महेंद्र दुबे की कई फोटो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ वायरल भी है. पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक यात्रा के दौरान महेंद्र दुबे से संपर्क में आई थी, इसके बाद महेंद्र दुबे ने उस से नजदीकियां बढ़ाई और कहा कि वह धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से उसकी मुलाकात करा देगा.
युवती ने बताया कि मुलाकातें नजदीकी में बदल गईं और उसके बाद आरोपी महेंद्र दुबे ने उससे शादी करने का वादा किया. लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. पीड़िता ने कहा कि महेंद्र दुबे पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छुपा कर रखी थी. युवती को जब यह बात पता लगी तो उसने आरोपी महेंद्र दुबे के खिलाफ सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामला दर्ज कर दिया.
सोशल मिडिया पर पिछले कई दिनों से यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है. पीड़िता कई दिनों से आरोपी के गिरफ्तार की मांग कर रही है. मामले में ASP आदित्य पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ बलात्कार की बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं, पीड़िता ने कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप भी लगाया है. पुलिस का कहना है की अगर पीड़िता थाने आकर इस तरह की कोई शिकायत करती है तो मामला दर्ज किया जाएगा.
पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने ममता सरकार को घेरा, जमीन विवाद को लेकर लगाए गंभीर आरोप
युद्धविराम पर भरोसा नहीं, ईरान में छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता
मतदान के बीच पीएम मोदी का संदेश, युवाओं से कहा- बढ़-चढ़कर करें वोटिंग
ईरान ने होर्मुज में बदले नियम, समुद्री माइन का अलर्ट; वैश्विक तेल बाजार चिंतित
UN में भारत को बड़ी भूमिका, सतत विकास में निभाएगा अहम जिम्मा
बंगाल में BJP का घोषणापत्र जल्द, विकास से लेकर सुरक्षा तक ये होंगे बड़े वादे
बंगाल में नरेंद्र मोदी का मेगा प्रचार, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर