धर्मेंद्र का 64 साल का करियर: मात्र एक डायरेक्टर के साथ किया काम
फूल और पत्थर, शोले (Sholay), अनपढ़ और चुपके चुपके जैसी कई सफल देने वाले कलाकार धर्मेंद्र (Dharmendra) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं। 60 के दशक में एक्टिंग दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र का करियर काफी सुनहरा रहा है। इस दौरान उन्होंने रमेश सिप्पी और मनमोहन देसाई जैसे हिंदी सिनेमा जगत के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया।
लेकिन एक डायरेक्टर ऐसा भी रहा, जिसके साथ धर्म पाजी ने मात्र एक ही मूवी की और फिर भविष्य में कभी भी उनके साथ दोबारा कोई फिल्म नहीं की। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर वो मशहूर निर्देशक कौन था।
इस फेमस निर्देशक के साथ धर्मेंद्र की मात्र एक फिल्म
उस डायरेक्टर का नाम रिवील करने से पहले हम आपको हिंट देते हुए बता दें कि वह दिग्गज अब इस दुनिया में नहीं रहा और आज 21 अक्टूबर को उनकी डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। उनका बेटा फिल्मी दुनिया का एक बड़ा फिल्म निर्माता है। इन सबको जानने के बाद आपने कई अनुमान भी लगा लिए होंगे। चलिए अब हम आपको उस निर्देशक का नाम बताते हैं,
जी यश चोपड़ा के साथ धर्मेंद्र ने बतौर कलाकार अपने 64 साल करियर में सिर्फ और सिर्फ एक फिल्म की थी, जिसका नाम आदमी और इंसान (Aadmi Aur Insaan) था, जिसे साल 1969 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म उस साल की सबसे सफल 10 मूवीज की सूची में भी शुमार रही।
इसके बाद भी धर्मेंद्र यश चोपड़ा की किसी भी मूवी का दोबारा हिस्सा नहीं बने। वजह क्या थी, इसके बारे में कोई नहीं जानता। कमाल की बात ये है कि शाह रुख खान की डर मूवी के बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी यशराज बैनर तले बनने वाली किसी फिल्म में काम नहीं किया है।
आदमी और इंसान में ये कलाकार भी थे शामिल
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली आदमी और इंसान एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें धर्मेंद्र के अलावा फिरोज खान, एक्ट्रेस शायरा बानो और मुमताज अहम भूमिका में मौजूद रहीं। कमाई के लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और एक हिट फिल्म के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बनी। धर्मेंद्र हर बार की तरह आदमी और इंसान में भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ