धनुष और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘तेरे इश्क में’ का टीज़र हुआ वायरल
मुंबई: निर्देशक आनंद एल राय पर्दे पर एक बार फिर ‘रांझणा’ जैसा जादू बिखेरना चाह रहे हैं। इसके लिए वो फिल्म ‘तेरे इश्क में’ लेकर आए हैं। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर सामने आया है। टीजर के रिलीज होने के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
टीजर में दिखा धनुष का इंटेंस अंदाज
2 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कृति सेनन के किरदार की शादी होने वाली है और हल्दी की रस्म हो रही है। तभी धनुष का किरदार घायल अवस्था में वहां पहुंचता है और कहता है, ‘अपने बाप को जलाने गया था बनारस। सोचा तेरे लिए गंगा जल लेता आऊं। नई जिंदगी शुरू करने जा रही है, पुराने पाप तो धो ले।’ इसके बाद टीजर में कृति और धनुष की जुनूनी प्रेम कहानी की झलक मिलती है। इस दौरान दोनों के बीच प्यार दिखता है फिर जुनून और अंत में बदला भी देखने को मिलता है। टीजर देखकर साफ है कि आनंद एल राय इस बार एक जुनूनी प्रेम कहानी लेकर आए हैं, जो ‘रांझणा’ से थोड़ी अलग मालूम पड़ती है।
एआर रहमान का है संगीत
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ में एआर रहमान ने संगीत दिया है और इरशाद कामिल ने गीत लिखे हैं। ऐसे में फिल्म के गानों का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। टीजर में भी अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देती है। अब देखना ये है कि टीजर के बाद मेकर्स कब फिल्म का कोई गीत रिलीज करते हैं।
धनुष ‘शंकर’ और कृति ‘मुक्ति’ के किरदार में आएंगी नजर
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में धनुष ‘शंकर’ नाम का किरदार निभा रहे हैं। जो संभवत: वायुसेना का अधिकारी है। वहीं कृति सेनन फिल्म में ‘मुक्ति’ के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिनको देखकर इस फिल्म के एक लव स्टोरी होने की उम्मीद लगती है। जिसमें आनंद एल राय एक बार फिर एक अलग तरह की प्रेम कहानी लेकर आने वाले हैं।
कृति के अनाउंसमेंट में अरिजीत की आवाज ने खींचा था ध्यान
टीजर से पहले मेकर्स ने फिल्म से दोनों लीड एक्टर्स की घोषणा करते हुए एक टीजर जारी किया था। जिसमें धनुष का किरदार जहां ‘रांझणा’ के किरदार कुंदन का जिक्र करता है। वहीं कृति सेनन की घोषणा वाले टीजर में एक शायरी के साथ पीछे अरिजीत सिंह की आवाज में एक गाने की कुछ लाइन्स सुनाई देती हैं। इस गाने को काफी पसंद किया गया था। अब टीजर सामने आने के बाद फैंस इस गाने का इंतजार कर रहे हैं।
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम