धड़क 2 ट्रेलर लॉन्च: सिद्धांत चतुर्वेदी का भावुक अंदाज़ छाया
मुंबई, 11 जुलाई 2025: धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और इसमें पूरी तरह से सिद्धांत चतुर्वेदी का दबदबा है। यह अब तक की उनकी सबसे इमोशनल परफॉर्मेंस मानी जा रही है, जिसमें वह प्यार और विरासत के बीच उलझे नीलेश के किरदार को एक अनोखे दर्द और गहराई के साथ जीवंत करते हैं। इस फिल्म में इंटेंसिटी, नर्मी और टूटे हुए दिल की एक खामोश चीख है — और सिद्धांत सिर्फ नीलेश का किरदार नहीं निभाते, वो उसे जीते हैं। उनकी आँखों में छुपा दर्द, आवाज़ में ठहराव और चेहरे पर जमी चुप्पी, एक ऐसा किरदार बनाती है जो आपके दिल तक उतर जाता है। सिद्धांत का अभिनय इस किरदार में सिर्फ एक्सप्रेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह पूरी तरह से उसमें डूबे हुए नज़र आते हैं। हर एक नज़र, हर एक सांस, जैसे उन्होंने उस किरदार की पीड़ा को महसूस किया हो। ट्रेलर यह दिखाता है कि सिद्धांत ने शूटिंग के दौरान खुद को अलग-थलग रखा, नीलेश की तन्हाई को समझा और हर सीन के बाद उस इमोशनल बोझ को अपने साथ घर तक ले गए।
ट्रेलर में उनका हर सीन, हर फ्रेम, दर्शकों को नीलेश की कहानी में खींच लेता है — एक ऐसी कहानी, जो प्यार से शुरू होकर विद्रोह, दर्द और गहरे आत्मसंघर्ष से होकर गुजरती है। बिना किसी ओवरड्रामा के, वह इमोशन को बेहद रियल अंदाज़ में पेश करते हैं। वहीं, उनके अपोजिट त्रिप्ति डिमरी अपने किरदार में एक खामोश ताकत और गहराई लेकर आती हैं। सिद्धांत और त्रिप्ति की केमिस्ट्री ट्रेलर में उतनी ही सशक्त लगती है — कहीं नर्म तो कहीं तूफानी। उनके बीच की टेंशन और समझदारी इस कहानी को सिर्फ एक लव स्टोरी से कहीं आगे ले जाती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल