रूद्र चण्डी महायज्ञ सहित देवी भागवत कथा प्रारंभ
बिलासपुर । श्री पीताम्बरा पीठ सुभाष चौक सरकण्डा बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित त्रिदेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ सहित देवी भागवत कथा एवं रूद्र चण्डी महायज्ञ का प्रारंभ हो चुका है।9 अप्रैल मंगलवार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को कलश यात्रा,सरकण्डा स्थित मानस मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए नूतन चौक होते हुए बघवा मंदिर के रास्ते से श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर संपन्न हुआ। जिसका अनेक स्थानो पर पुष्प वर्षा एवं आरती द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात पंचांग पूजन, यज्ञ मंडप प्रवेश, श्री मनोकामना घृत अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित, ध्वजारोहण, देव प्रतिष्ठा, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ,देवी देवताओं का आवाहन आरंभ हुआ। इस अवसर पर बिलासपुर एवं अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 9 अप्रैल को पीताम्बरा पीठ के कथा मण्डप में देवी भागवत कथा के अवसर पर पीताम्बरा पीठाधीश्वर डॉ दिनेश जी महाराज ने कहा कि सभी देवता माँ पीताम्बरा बगलामुखी देवी की कृपा से संसार बनाते हैं सत्ता और सफलता प्राप्त करते हैं ब्रह्मा जी सृष्टि बनाने मे,विष्णु जी पालन करने में, और शिव जी विसर्जन करने में देवी की कृपा से सफल होते हैं।इसलिए देवी की आरती के समय गाया जाता है कि जय अंबे गौरी मैया जय श्यामा गौरी तुमको निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवजी पीठाधीश्वर जी ने कहा कि अन्य पुराणों कार्य-कोटि और कारण-कोटि के मानव,दानव और देवताओं के पुरुषार्थ पराक्रम की और परस्पर हानि-लाभ की चर्चा है। परंतु देवी भागवत में देवताओं पर देवी की कृपा सहयोग एवं सत्ता की चर्चा है।पीठाधीश्वर जी ने कहा कि सभी प्रकार के पापों का देवी भागवत में श्रवण से नाश हो जाता है। मंदिर परिसर में 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा व्यास आचार्यमुरारीलाल त्रिपाठी राजपुरोहित कटघोरा - कोरबा छत्तीसगढ़ के श्रीमुख से श्रीमद् देवी भागवत का संगीतमय रसपान कराया जा रहा है। रूद्र चंडी यज्ञ के यज्ञाचार्यगिरधारी वल्लभ झा वेदांताचार्य वैद्यनाथ धाम देवघर झारखंड के द्वारा सम्पन्न हुआ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई