दर्द के बावजूद तूफानी पारी खेल गए एमएस धोनी....
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के 13वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। विशाखापट्टनम के वाई एस राजाशेखरा रेड्डी स्टेडियम में नीली जर्सी से ज्यादा पीली जर्सी पहने दर्शक नजर आए। फैंस को इंतजार था जब एमएस धोनी बैटिंग करने मैदान पर आए और फैंस की ये मुराद भी पूरी हुई।
8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे धोनी ने मैदान पर कदम रखते ही ताबड़तोड़ बैटिंग कर हर किसी का दिल जीत लिया। धोनी के बल्ले से नाबाद 37 रन की पारी देखने को मिली, लेकिन उनकी पारी के बावजूद सीएसके को इस मैच में जीत नहीं मिल सकी। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर माही की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिससे ये पता चला कि धोनी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
एमएस धोनी पूरी तरह से अभी नहीं हुए फिट, वायरल तस्वीर से सामने आया सच
दरअसल, CSK को पिछले साल 2023 में आईपीएल का पांचवां खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। इस दौरान उनका उनका स्ट्राइक रेट 230 से ज्यादा का रहा। धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार बैटिंग करने उतरे और उन्होंने तूफानी बैटिंग के साथ हर किसी का दिल जीत लिया। फैंस को माही की बैटिंग का ही इंतजार था। आखिरी दो ओवर में जब सीएसके को जीत के लिए 46 रन की जरूरत थी। ऐसे में धोनी और जडेजा ने उम्मीद नहीं छोड़ी और अपनी तरफ से जीत के लिए पूरा प्रयास किया।
आखिरी ओवर में धोनी ने पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर एनरिक नॉर्टजे को उन्होंने जोरदार छक्का जड़ा। इसके बाद चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर धोनी ने सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 20 कूटकर धोनी ने एनरिच की बखिया उधेड़ दी।
भले ही धोनी सीएसके को जीत नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। मैच के बाद धोनी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह सीएसके के लिए इस आतिशी पारी खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए नजर आए। वायरल वीडियो में थाला को अपने पैर पर आइस पैक पहने देखा जा रहा है। इस दौरान वह ग्राउंडमैन के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए। तस्वीर से यह साफ हो गया है कि धोनी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। हालांकि, ऐसा कुछ जब वह बैटिंग कर रहे थे तो नजर नहीं आया।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान