डिप्टी सीएम का विवादित बयान, सफाई देकर दी प्रतिक्रिया
MP News: मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में एक बयान दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। विरोध को बढ़ता देख जगदीश देवड़ा ने अपने दिए गए बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने दी सफाई
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ये बिल्कुल गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। मैंने जबलपुर के एक कार्यक्रम में डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा था देश की सेना ने जो काम ऑपरेशन सिंदूर में काम किया है। उसकी जितनी तारीफ की सराहना की जाए। उतनी कम है, देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनको प्रणाम करते है। सम्मान करते हैं।आगे उन्होंने कहा कि जितना कहा जाए कम सेना के बारे उतना कम है। ये शब्द मैंने कहे हैं। उसको तोड़-मरोड़ के गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। मुझे लगता है जो इस प्रकार का गलत तरीके से षड्यंत्र कर रहे हैं। उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। क्योंकि वह हमारी रक्षा करती है। देश की रक्षा करती है। वह सीमा पर भारत के लिए लड़ाई लड़ती है। ये मेरा आशय था।
क्या था डिप्टी सीएम का बयान
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा कहा था कि ‘जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन लोगों ने किया, जिन आतंकवादियों ने किया और जिन आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं। उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। और यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए,एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।’
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर