विपक्षी नेताओं में समाहित हैं आसुरी शक्तियां
आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर तीखा हमला
संभल । वर्तमान में विपक्षी नेताओं में आसुरी शक्तियां समाहित हो चुकी हैं और उनके अंदर असुरों की रूह घूम रही है। यह बयान संभल में आयोजित श्रीकल्कि महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सभी नेताओं के भीतर वही आसुरी शक्तियां हैं जो हर युग में मौजूद रही हैं। जब भगवान राम और भगवान कृष्ण जैसे महान अवतार थे, तब भी आसुरी शक्तियों का अस्तित्व था और कलयुग में कल्कि अवतार के आने से पहले भी इन शक्तियों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने यह आरोप लगाया कि विपक्ष भगवान राम, मथुरा, काशी और कल्कि धाम के निर्माण के विरोध में खड़ा हो गया है। आचार्य कृष्णम ने इस विरोध को असत्य बताया और कहा कि आसुरी शक्तियां हमेशा पराजित हुई हैं और आगे भी होंगी। कल्कि धाम के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को लेकर आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने आमंत्रित नहीं किया था। प्रधानमंत्री मोदी भगवान की कृपा से इस कार्यक्रम में आए हैं और उनके जीवन का एक-एक पल राष्ट्र के लिए समर्पित है।
पीएम मोदी को उच्च कोटि का आध्यात्मिक व्यक्ति बताया
आचार्य ने पीएम मोदी को उच्च कोटि का आध्यात्मिक व्यक्ति बताया और उनके कार्यों की सराहना की। आचार्य कृष्णम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह लोग थियेटर के जोकर की तरह हैं और उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। आचार्य ने यह भी कहा कि इन नेताओं का दृष्टिकोण राहुल गांधी की संगत में बदल गया है, जिससे उनके विचार भी अब उसी दिशा में बदल गए हैं। श्री कल्कि महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के संभल में 7 से 11 नवंबर 2024 तक हो रहा है।
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी