दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर को टीम में किया शामिल
आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी चाल चली है। इंजर्ड तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जगह पर दिल्ली की टीम में एक विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री हुई है। वो बल्लेबाज, जिसको ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में तबाही मचाने के लिए जाना जाता है। इस बैटर के नाम 29 गेंदों में शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। नाम है जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
तबाही का दूसरा नाम फ्रेजर
आईपीएल 2024 में फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत को पलटने का दमखम रखते हैं। फ्रेजर के पास बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत मौजूद है। दिल्ली ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को सिर्फ 50 लाख की रकम खर्च करते हुए टीम से जोड़ा है। फ्रेजर को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिला, तो वह इस लीग में गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं।
29 गेंदों पर ठोक चुका है शतक
जेक फ्रेजर ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट मार्श कप में बल्ले से जमकर गदर मचाया था। फ्रेजर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर शतक ठोक डाला था। फ्रेजर ने इस शतकीय पारी के साथ क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।
फ्रेजर अब तक अपने घरेलू करियर में 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 550 रन जड़ चुके हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले 21 मैचों में फ्रेजर ने 525 रन बनाए हैं। टी-20 में खेले 37 मुकाबलों में युवा बल्लेबाज ने 133 के स्ट्राइक रेट से 645 रन ठोके हैं।
हाल ही मे हुआ है इंटरनेशनल डेब्यू
जेक फ्रेजर ने हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में फ्रेजर को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला था। इस दौरान कंगारू टीम की ओर से खेले 2 वनडे मैचों में फ्रेजर ने 51 रन बनाए।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा