दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी बार धीमी ओवर गति बरकरार रखने के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार को विशाखापट्टनम में मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को तय समय पर कम ओवर करने का दोषी पाया गया।
पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन की विशाल शिकस्त झेलनी पड़ी। बता दें कि केकेआर ने आईपीएल 2024 के 16वें मैच में पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए।
पंत पर इसलिए लगा 24 लाख का जुर्माना
यह मौजूदा आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हुई और 106 रन से मैच हार गई। बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा कि पंत पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के खिलाफ भी धीमी ओवर गति रखी थी और केकेआर के खिलाफ उसे दूसरी बार दोषी पाया गया।
यही वजह है कि पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इंपैक्ट खिलाड़ी सहित अन्य खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम पर केकेआर के खिलाफ धीमी ओवर गति बरकरार रखने के कारण जुर्माना लगा।''
बयान में आगे कहा गया, ''आईपीएल की आचार संहिंता के अंतर्गत यह सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा अपराध था। पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा। प्लेइंग 11 के शेष सदस्यों, जिसमें इंपैक्ट खिलाड़ी शामिल है, प्रत्येक पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा। इनमें से जो भी कम हो, उस पर जुर्माना उस हिसाब से लगा है।''
पंत पर लग सकता है बैन
ऋषभ पंत पर एक मैच के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक मैच में और धीमी ओवर गति बरकरार रखती है तो यह उसकी तीसरी गलती होगी और ऐसे में कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध लगता है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैचों में तीन हार के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है, जिसने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाएं हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान