दिल्ली बिल्डिंग हादसा: हाईकोर्ट ने जताया दुख, 7 मृतकों की पहचान हुई
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के दर्दनाक हादसे में मोती लाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद से फरार चल रहे भवन मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में ले लिया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पांच एमसीडी अधिकारी निलंबित, अनधिकृत मंजिलों को सील करने के निर्देश
हादसे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की पुष्टि की और दिल्ली में सभी अनधिकृत पांचवीं मंजिलों को तुरंत सील करने के आदेश दिए हैं।
छात्रों की दर्दनाक मौत और चीफ फायर ऑफिसर का आकलन
हादसे में जान गंवाने वालों में मोती लाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्र शामिल हैं, जिनकी पहचान अभिषेक (सोनभद्र) और युवराज सोनी (दुर्ग, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। दोनों हॉस्टल के शीर्ष तल पर एक ही कमरे में रहते थे। चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया कि ऐसी घटनाओं में मौतों का मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट, अत्यधिक खून बहना, मलबे में फंसने से ऑक्सीजन की कमी और भारी धूल व मलबे के कारण सांस न ले पाना होता है।

बगल की कमजोर इमारत होगी ध्वस्त, मालिक की दुकानें बंद
एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत के पास स्थित दूसरी इमारत भी जर्जर हो चुकी है, जिसे सुरक्षित करने के बाद अगले 1-2 दिनों में चरणबद्ध तरीके से गिराया जाएगा। इस बीच, फरार भवन मालिक हरिराम बंसल की तलाश में पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उसकी दुकान 'हरी पेंट्स एंड हार्डवेयर' पर भी दबिश दी, जहां ताला लटका पाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
यात्रियों को राहत, शाम 5 बजे बाद मेट्रो का इंतजार होगा कम; 15 सितंबर से नया शेड्यूल
शराब के नशे में कानून को दी चुनौती, तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक गिरफ्तार
नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का भंडाफोड़, अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल, NSUI नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
भारत की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, नकवी से ट्रॉफी नहीं ली; मैदान से खाली हाथ निकले
मिट्टी के गणपति घर लाए हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विराट कोहली का टैटू कलेक्शन देखकर रह जाएंगे हैरान, हर निशान की है अपनी कहानी
BCCI की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा ट्रॉफी विवाद, नकवी को लेकर सामने आई नई जानकारी
युवाओं से प्रदीप जोशी की अपील, ‘आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक बदलावों पर रखें नजर’
भोपाल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट से खुला नेटवर्क का राज? एयरपोर्ट-सीपोर्ट पर निगरानी बढ़ी
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म में होगा गैंगस्टर और लव स्टोरी का तड़का, मोहित सूरी भी साथ
नीलम कोठारी ने खोला राज! क्या गोविंदा से करती थीं प्यार, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने की बात पर कांग्रेस नाराज, BJP पर लगाया भेदभाव का आरोप
भारतीय कारों पर यूरोप का शुल्क घटेगा, देश के ऑटो एक्सपोर्ट को मिल सकती है बड़ी बढ़त
‘राहुल गांधी कर रहे ओछी राजनीति’, 80% भारतीयों के मांसाहारी बयान पर BJP का हमला
‘भाषाएं सीखना जरूरी, मातृभाषा भूलना नहीं’, अमित शाह ने हिंदी पर रखी अपनी बात
अमेरिका के ठिकाने निशाने पर, चीन की सैटेलाइट तस्वीरों से ईरान को मदद का शक
गणेश उत्सव शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़, लालबाग के राजा के दर्शन को सैलाब