फेक प्रोफाइल से की बदनामी, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर छवि खराब करने के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। आरोपियों ने महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी छवि खराब की थी और दूसरे लोगों को अश्लील मैसेज भेजा था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। दोनों आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा और 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
2018 का है मामला
पीड़िता ने थाना सक्ती में 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। इसकी वजह से उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने दो लोगों को किया था गिरफ्तार
पुलिस जांच के बाद सक्ती निवासी जय प्रकाश अग्रवाल और अमन गर्ग को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि इन दोनों ने फर्जी आईडी बनाई थी। इसमें जय प्रकाश अग्रवाल ने अपना मोबाइल नंबर दिया था और आईडी अमन गर्ग चला रहा था। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम जब्त कर लिया था। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अरविंद जायसवाल ने बताया कि जांच के दौरान फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया से जानकारी मंगाई गई थी।
वहां से रिपोर्ट आने पर साइबर सेल से तकनीकी परीक्षण कराया गया था, जिसमें फेसबुक में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर और फोन की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
रायपुर में किया गया था परीक्षण
उन्होंने बताया कि मुकदमे के दौरान पीड़िता, गवाहों, साइबर थाना प्रभारी और रायपुर पुलिस मुख्यालय के विशेषज्ञ का परीक्षण कराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को तीन-तीन साल की कारावास और 20-20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की राशि में से 20 हजार रुपए पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति दिए जाएं। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उन्हें आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और भारतीय दंड संहिता की धारा 509(बी) के तहत सजा सुनाई है।
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल