दीपिका पादुकोण का खुलासा – नहीं चाहती थीं कि किसी को डिप्रेशन की खबर मिले
दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वो अपनी पर्सनल लाइफ में झेली परेशानियों को लेकर शुरू से ही काफी वोकल रही हैं। हाल ही में उन्होंने उन दिनों को याद किया जब वो थेरेपी लेती थीं और पैपराजी से छिपती थीं कि उन्हें कुछ पता न लगे।
साल 2014 की एक सुबह हो गई थीं बेहोश
दीपिका पादुकोण अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि 'उन दिनों मैं पढ़ाई, स्पोर्ट्स और मॉडलिंग जैसे कई एक्टिविटीज में इन्वॉल्व थी। 2014 में एक दिन अचानक से काम करते-करते बेहोश हो गई और कुछ दिनों बाद अहसास हुआ कि मुझे डिप्रेशन था।
एक्ट्रेस ने कहा, 'डिप्रेशन होने पर भी इसका पता नहीं चल पाता है। मैंने भी किसी को इस बारें में नहीं बताया था। मैं मुंबई में अकेली रहती थी लेकिन किसी से इसे शेयर नहीं किया। जब मम्मी मुंबई आईं और कुछ दिन बाद चली गईं तो मुझे रोना आ गया। मुझे पूरे दिन बुरा महसूस होता था, जीने तक की इच्छा खत्म हो गई थी। फिर मैंने एक साइकोलॉजिस्ट से मदद लेने के बारे में सोचा।'
पैपराजी से छिपकर लेती थी थेरेपी सेशन
जब दीपिका पादुकोण को पता लगा कि उन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी है तो एक्ट्रेस ने थेरेपिस्ट को कंसल्ट किया। थेरेपी के दौरान वो नहीं चाहती थीं कि इसके बारे में किसी को भी कुछ भी पता लगे। मीडिया के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, 'हम नहीं चाहते थे कि यह पता चले कि मैं थेरेपिस्ट के पास जा रही हूं... हम बहुत प्राइवेट थे और किसी को नहीं बताया कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं।'
हालांकि, जब वह ठीक होने लगीं, तो दीपिका ने सोचा कि मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में एक स्टिग्मा जुड़ा हुआ जिसको लेकर उन्होंने आवाज उठाने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे हैरान हुई कि हमने सब कुछ क्यों दबा दिया था और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर इतना टैबू क्यों है।'
नेशनल टेलीविजन पर की खुलकर बात
दीपिका ने एक वक्त के बाद फैसला किया कि वो इसके बारे में सामने आकर बात करेंगी। एक्ट्रेस ने डिप्रेशन के दौरान अपनी जर्नी के दुनिया के साथ बड़े मंच पर शेयर किया। वायरल हुए वीडियो में के बाद लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातचीत शुरू हुई। डिप्रेशन से बाहर आने के बाद अभिनेत्री फाउंडेशन ‘लीव लव लाफ’ से जुड़ी जिसका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं।
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी