लोकसभा चुनाव में राजनेताओं के लिए परेशानी बने डीपफेक वीडियो
इस बार लोकसभा चुनावों में डीपफेक वीडियो राजनेताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े एक डीपफेक वीडियो की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। इस वीडियो में कथित तौर पर शाह को यह कहते हुए दिखाया गया है कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में विचाराधीन भी है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को कोई भी निर्देश देने से इन्कार कर दिया है। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने कहा कि कोर्ट चुनावों के दौरान ऐसे निर्देश नहीं दे सकता। उसे भरोसा है कि इस पर चुनाव आयोग उचित कार्रवाई करेगा।
क्या होती है डीपफेक तकनीक
डीपफेक तकनीक का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए.आई.) के जरिए डिजिटल मीडिया में हेरफेर करना है। ए. आई. के इस्तेमाल से शरारती तत्व वीडियो, ऑडियो, और फोटो में हेरफेर यानी मनिप्युलेशन और एडिटिंग को अंजाम देते हैं। इसके जरिए वीडियो में चेहरा बदल दिया जाता है। एक तरह से देखा जाए तो ये बेहद वास्तविक लगना वाला डिजिटल फर्जीवाड़ा है, इसलिए इसे डीपफेक नाम दिया गया है।
बड़ी हस्तियों को बदनाम करने की साजिश
डीपफेक तकनीक व्यक्तियों और संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाए जाते हैं। खासकर मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और संस्थानों को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं। इसके अलावा डीपफेक का इस्तेमाल झूठे सबूत गढ़ने, जनता को धोखा देने और लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों का विश्वास कम करने के लिए किया जा सकता है। गौरतलब है कि बड़े तौर पर नुकसान करने वाला ये काम बेहद कम संसाधनों के साथ अंजाम दिया जा सकता है।
अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल
डीपफेक के गलत तरीके से इस्तेमाल का पहला मामला पोर्नोग्राफी में सामने आया था। एक ऑनलाइन आई.डी. प्रमाणित करने वाली सेनसिटी डॉट ए.आई. वैबसाइट के मुताबिक 96 फीसदी डीपफेक अश्लील वीडियो हैं। इनको अकेले अश्लील वैबसाइटों पर 135 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। डीपफेक पोर्नोग्राफी खास तौर से औरतों और लड़कियों, को निशाना बनाती है। अश्लील डीपफेक धमकी दे सकते हैं।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद