पाकिस्तान की नई चाल? ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर चुकाया 'कर्ज'
पाकिस्तान अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एहसान चुकाने में जुटा हुआ है. पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इसी ऑपरेशन से पनाह मांगने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद ली थी. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया. अब ट्रंप के इसी एहसान को चुकाने के लिए पाकिस्तान ने ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है.
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. पाकिस्तान सरकार ने हाल के भारत-पाकिस्तान संकट के दौरान उनके निर्णायक राजनयिक हस्तक्षेप और नेतृत्व के चलते उन्हें 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से नॉमिनेट करने का निर्णय लिया है.
असीम मुनीर के दौरे के बाद लिया फैसला
पाकिस्तान की तरफ से ट्रंप को नॉमिनेट करने का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की मेजबानी के तुरंत बाद आया है. पाकिस्तान की जियो न्यूज के अनुसार, मुनीर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ लंच किया. हालांकि, उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई अभी यह सामने नहीं आया है. मुनीर के पास “फील्ड मार्शल” की उपाधि है.
दरअसल, ट्रंप को नॉमिनेट करने का यह फैसला मुनीर के दौरे के बाद आया है. हालांकि, यह भी सामने आया है कि मुनीर ने पहले ही ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया जाना चाहिए. मुनीर ने ट्रंप को नॉमिनेट करने की वकालत की थी. साथ ही मुनीर ने ट्रंप को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को रोकने और सीजफायर करने का भी श्रेय दिया.
पाकिस्तान उतार रहा ट्रंप का एहसान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को अटैक हुआ था. इसी के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद के बाद बड़ा कदम उठाया. भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल बरसाई गई और इसको तबाह किया गया. इसी के बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर नाकाम हमला करने की कोशिश की.
दोनों देशों के बीच लगातार 4 दिन तक वार-पलटवार का सिलसिला जारी रहा. इसी के बाद पाकिस्तान के आग्रह पर भारत सीजफायर पर राजी हो गया. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया. अब ट्रंप के इसी दावे के चलते पाकिस्तान उन्हें शांति पुरस्कार देना चाहता है और इस एहसान को चुकाना चाहता है.
राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म में होगा गैंगस्टर और लव स्टोरी का तड़का, मोहित सूरी भी साथ
नीलम कोठारी ने खोला राज! क्या गोविंदा से करती थीं प्यार, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने की बात पर कांग्रेस नाराज, BJP पर लगाया भेदभाव का आरोप
भारतीय कारों पर यूरोप का शुल्क घटेगा, देश के ऑटो एक्सपोर्ट को मिल सकती है बड़ी बढ़त
‘राहुल गांधी कर रहे ओछी राजनीति’, 80% भारतीयों के मांसाहारी बयान पर BJP का हमला
‘भाषाएं सीखना जरूरी, मातृभाषा भूलना नहीं’, अमित शाह ने हिंदी पर रखी अपनी बात
अमेरिका के ठिकाने निशाने पर, चीन की सैटेलाइट तस्वीरों से ईरान को मदद का शक
गणेश उत्सव शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़, लालबाग के राजा के दर्शन को सैलाब
सोने के हार से लेकर वाहन तक बरामद, उज्जैन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा
संदिग्ध मोहम्मद नबील की कहानी आई सामने, मदरसे में पढ़ाई और देवबंद कनेक्शन
ब्रिक्स घोषणापत्र पर आम सहमति से उत्साह, राजनाथ सिंह बोले- भारत का नेतृत्व दुनिया ने माना
तेंदुए के पैरों में बंधी थी रस्सी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ता दिखा VIDEO; रतलाम में मौत की जांच
सोने की बड़ी खेप ब्रिटेन पहुंची, नीदरलैंड ने भेजा 86 टन गोल्ड
बस ऑपरेटरों को मिली बड़ी राहत, किराया बढ़ाने पर सहमति के बाद महाबंद स्थगित
560 करोड़ के पावर प्रोजेक्ट को मिली नई दिशा, REC ने लॉन्च किया पहला टोकन बॉन्ड
डीएनए रिपेयर का नया रास्ता, पेड़ों की छाल और काई से मिली उम्मीद
कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत पर भड़का गुस्सा, हाईवे पर प्रदर्शन कर परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग
MP में पढ़ाई में अव्वल छात्रों का बढ़ेगा हौसला, 16 सितंबर को मिलेगी स्कूटी; CM मोहन करेंगे वितरण
उज्जैन के इस मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने की परंपरा, मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं ये काम
शराब के नशे में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर मचाया बवाल