डेयरी उद्यमिता विकास योजना से सुखसागर की जिंदगी में आया बदलाव
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों के पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के किसान सुखसागर यादव की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। उसे अब प्रतिमाह 30 हजार रूपए की आमदनी हो रही है।
सुखसागर यादव को राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से 70 हजार रुपये का अनुदान मिला। इसके सहारे उन्होंने एक उन्नत नस्ल की जर्सी गाय और एक साहीवाल क्रॉस गाय खरीदी। पहले उनके पास सिर्फ एक देसी गाय थी, जो प्रतिदिन लगभग 1 लीटर दूध देती थी और उसका उपयोग केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित था। उस समय पशुपालन से कोई अतिरिक्त आमदनी नहीं होती थी।
लेकिन योजना का लाभ लेने के बाद अब उनके पास रोजाना 16 से 18 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दूध बेचकर उन्हें हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। साथ ही राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से नस्ल सुधार का भी लाभ उन्हें मिला है। इसके परिणामस्वरूप उन्नत नस्ल की बछिया और बछड़ा पैदा हुआ हैं।
पशुधन विकास विभाग द्वारा सुखसागर की गायों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाओं और मिनरल मिक्सचर की सुविधा के साथ बीमा सुविधा भी दी जा रही है। तकनीकी मार्गदर्शन भी समय-समय पर उपलब्ध कराया जाता है।
इस योजना से सुखसागर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आज एक सफल डेयरी उद्यमी के रूप में माना जा रहा है।
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से