सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज के लोगों से की अपील, कहा....
बीते कुछ दिनों से राजकोट के भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला से क्षत्रीय समाज खासा नाराज चल रहा है। क्षत्रीय समाज के संगठनों ने भाजपा को उम्मीदवार बदलने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि एक चुनावी सभा के दौरान परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रीय समाज के पूर्व शासकों पर टिप्पणी की थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। बावजूद इसके क्षत्रीय समाज अपनी जिद पर अड़ा है। इस बीच, मंगलवार को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज के सदस्यों ने अपील की है कि वे केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को उनके बयान के लिए माफ कर दें।
भाजपा मामले को शांत करने में जुटी
सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज के सदस्यों को शांत करने का समाधान खोजने के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में पार्टी के कई नेताओं के साथ बैठक की, जो टिप्पणियों को लेकर रूपाला से नाराज हैं। बैठक के बाद, सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज से रूपाला को माफ करने का आग्रह करते हुए कहा कि वह पहले ही इस मामले पर तीन बार माफी मांग चुके हैं।
बुधवार को फिर होगी समाज से जुड़े लोगों के साथ बैठक
लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक के बाद पाटिल ने अपने गांधीनगर आवास पर पत्रकारों से कहा कि स्थायी समाधान खोजने के लिए, भाजपा नेता बुधवार दोपहर 3 बजे समुदाय की समन्वय समिति के सदस्यों से मिलेंगे। पाटिल ने कहा कि रूपाला पहले ही माफी मांग चुके हैं, उन्हें माफ कर देना चाहिए। पाटिल ने कहा, बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े वरिष्ठ राजपूत नेताओं को समुदाय तक पहुंचने और उन्हें शांत करने के लिए कहा गया है।
रूपाला के बयान से नाराज चल रहा क्षत्रीय समुदाय
गौरतलब है कि चुनावी सभा के दौरान रूपाला ने कहा था कि कई क्षत्रीय शासकों ने अतीत में अंग्रेजों का साथ दिया था। इस बयान से समुदाय के सदस्य आक्रोशित हो गए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उनकी उम्मीदवारी वापस लेने का अनुरोध किया, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो भाजपा हार के लिए तैयार रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई