लापरवाही पर कोर्ट सख्त, RTO ने एक झटके में 29 गाड़ियां कीं कैंसिल
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े जाने के मामलों में शुक्रवार को एक साथ 29 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया। आरटीओ के अधिकारी ने बताया कि यह ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ राज्य में अपनी तरह की पहली कार्रवाई है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर में लोगों द्वारा धड़ल्ले से ट्रैफिक नियम तोड़े जाने पर हाल ही में गहरी नाराजगी जताई थी। कोर्ट इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया था।
31 वाहन बार-बार तोड़ रहे थे ट्रैफिक नियम
अधिकारियों ने बताया कि शहर के 'इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' की समीक्षा बैठक में सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि 31 वाहन बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं, जिनमें लाल बत्ती के उल्लंघन के साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना शामिल है।
29 वाहन के मालिक के मालिक नहीं उपस्थित हुए
उन्होंने बताया कि सभी 31 गाड़ियों के मालिकों को नोटिस जारी करके उनका पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन इनमें से 29 वाहन स्वामी निर्धारित समय-सीमा में आरटीओ के सामने उपस्थित नहीं हुए, नतीजतन मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत उनकी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया। शेष दो मामले अभी विचाराधीन हैं।
पहले केवल ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होता था
इंदौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक साथ 29 वाहनों के पंजीयन निरस्त किया जाना प्रदेश में अपनी तरह की पहली कार्रवाई है। इनमें दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन शामिल हैं। शर्मा के मुताबिक इस कार्रवाई से पहले तक राज्य में ट्रैफिक नियमों के बार-बार उल्लंघन पर केवल ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाते थे।
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने